एक्सप्लोरर

Ajmer News: अजमेर के आनासागर झील में तैरते दिखे दो हजार के नोट, पुलिस पहुंची तो हुआ ये बड़ा खुलासा

Rajasthan: शुक्रवार को अजमेर की ऐतिहासिक आनासागर झील में शुक्रवार दोपहर 2 हजार रुपये के नोटों की गड्डियां तैरती देखकर लोगों में हड़कंप मच गया.

Ajmer News: शुक्रवार को अजमेर की ऐतिहासिक आनासागर झील में शुक्रवार दोपहर 2 हजार रुपये के नोटों की गड्डियां तैरती देखकर लोगों में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने नोट बाहर निकालकर जब्त कर लिए हैं. वहीं पुलिस ने मामले में जांच भी शुरू कर दी है. यह नोट नकली बताए जा रहे हैं लेकिन इन पर भारतीय रिजर्व बैंक लिखा होने की बात भी सामने आई है.

प्रत्यक्षदर्शी प्रकाश ने बताया कि झील के किनारे वह और उसका दोस्त घूम रहे थे. अचानक झील में दो हजार के नोटों की गड्डियां प्लास्टिक की थैली में बंधी हुई डूबती नजर आई. इतने नोट देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. उन्होंने इसकी सूचना गंज थाने पर दी.

एएसआई बलदेव सिंह ने दी ये जानकारी

गंज थाने के एएसआई बलदेव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्लास्टिक की थैली में 2 हजार रुपये के नोटों की गड्डियां बंधी हुई थी. यह नोट नकली हैं लेकिन इन पर भारतीय रिजर्व बैंक मुद्रित है. यह नोट किस शरारती तत्व ने फैंके हैं. इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. एएसआई बलदेव सिंह ने कहा कि बैंक अधिकारियों से बातचीत करके इस संबंध में आगामी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही आस- पास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. तो वहीं पुलिस के अनुसार नोटों के दो हजार के बंडल 30 से 40 है! नोट अत्यधिक गीले होने के कारण पूरी तरह से गल चुके है सूखने के बाद नोटों की गिनती की जायगी. वहीं प्रत्यक्षदर्शी की माने तो यह नकली करोडों रूपये हैं. लगभग 3 से 4 पॉलीथिन बैग में रबड़ से बाँध कर झील में नोट फेखे गए हैं.

आनासागर झील से पहले भी निकले थे नोट

गौरतलब है कि पूर्व में भी आनासागर झील से काफी नोट तैरते मिले थे जो असली थे. उन्हीं दिनों आयकर विभाग की टीमों ने भी कई बड़े ग्रुप के यहां छापामार कार्रवाई की थी. पुलिस ने उक्त नोटों को भी जब्त किया था और मालिक की तलाश के प्रयास किए थे लेकिन मालिक का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है.

ये भी पढ़ें-

Delhi News: दिल्ली में बिजली की बढ़ती डिमांड को देखते हुए केंद्र सरकार ने लिया अहम फैसला, जानिए इस फैसले से क्या होंगे बदलाव

Bhilwara News: भीलवाड़ा में तनाव के बाद STF और पुलिस बल तैनात, एक हमलावर गिरफ्तार, 8 नामजद की तलाश जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेघर को पक्का मकान, हर गांव में ओपन जिम, राजस्थान पंचायत चुनाव को लेकर BJP का घोषणा पत्र
बेघर को पक्का मकान, हर गांव में ओपन जिम, राजस्थान पंचायत चुनाव को लेकर BJP का घोषणा पत्र
राजस्थान: नाहरगढ़ वैक्स म्यूजियम अब ‘हिस्टॉरिका’ नाम से जाना जाएगा, दिखेगा इतिहास
राजस्थान: नाहरगढ़ वैक्स म्यूजियम अब ‘हिस्टॉरिका’ नाम से जाना जाएगा, दिखेगा इतिहास
'विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है लेकिन...', CJP पर गजेंद्र शेखावत का हमला
'विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है लेकिन...', CJP पर गजेंद्र शेखावत का हमला
जोधपुर आयुर्वेद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप, निलंबन की मांग
जोधपुर आयुर्वेद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप, निलंबन की मांग

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget