एक्सप्लोरर

अजमेर में रेलवे स्टेशन के पास भोजनालय में लगी आग, कई दुकानों तक पहुंची, फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद

Ajmer Fire News: अजमेर में भोजनालय में आग लग गई. इस दौरान एक सिलेंडर में ब्लास्ट होने से आसपास की दुकानों को भी चपेट में ले लिया. करीब 1 घंटे की मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

Ajmer Railway Station Fire: राजस्थान के अजमेर में आज एक बड़ा हादसा हो गया. रेलवे स्टेशन के पास एक भोजनालय में आग लग गई. देखते ही देखते इस आग ने अन्य रेस्टोरेंट और दुकानों को भी अपने चपेट में ले लिया. बताया जा रहा है सिलेंडर में रिसाव होने की वजह से हादसा हुआ. जिसके बाद तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया. गनीमत यह रही कि उस समय भोजनालय के अंदर कोई मौजूद नहीं था. जिसके वजह से हादसा होने से टल गया. हादसे के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई. 

हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची. जिसके बाद आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की गई.

गैस सिलेंडर में रिसाव होने से लगी आग
बता दें कि अजमेर शहर में रेलवे स्टेशन के पास काके दी हट्टी नाम से एक भोजनालय है. जिसमें आज सुबह करीब साढ़े दस बजे आग लग गई. गैस के सिलेंडर में रिसाव होने की वजह से आग धधक उठी. तभी सिलेंडर में जोरदार ब्लास्ट हुआ. आग ने अन्य दो रेस्टोरेंट और 2 दुकानों को भी चपेट में ले लिया. रेस्टोरेंट मालिकों और दुकानदारों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन वो आग पर काबू नहीं पा सके. जिसके बाद फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची.

पूरे इलाके को कराया खाली
भोजनालय एक भीड़भाड़ वाले इलाके में होने की वजह से सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और इलाके को खाली कराया. ट्रैफिक को डायवर्ट करा दिया गया, जिसके बाद करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. लेकिन तब तक काके दी हट्टी भोजनालय के साथ-साथ दाना पानी रेस्टोरेंट और मिस्टर संस की दुकान जलकर राख हो गई. गनीमत रही कि हादसे से कोई जनहानि नहीं हुई. क्योंकि आग लगते ही होटल स्टाफ तुरन्त बाहर आ गया था.

यह भी पढ़ें: भरतपुर में बीच सड़क चारपाई डालकर धरने पर बैठी महिला, पुलिस के सामने रखी ये बड़ी मांग

 

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल
आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'
आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'
गौ-संरक्षण और मंदिरों पर शंकराचार्य सदानंद, एबीपी न्यूज से खास बातचीत
गौ-संरक्षण और मंदिरों पर शंकराचार्य सदानंद, एबीपी न्यूज से खास बातचीत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget