एक्सप्लोरर

Rajasthan: अजमेर में ट्रेन को पलटाने की साजिश नाकाम, ट्रैक पर रखे गए थे सीमेंट ब्लॉक, 1 KM तक मिले टुकड़े

Rajasthan Train News: राजस्थान के अजमेर में ट्रेन को डिरेल करने की साजिश रची गई. हालांकि यह साजिश नाकाम हो गई. डीएफसी लाइन पर दो जगह सीमेंट ब्लॉक रखे गए थे, जिसे तोड़ते हुए मालगाड़ी निकल गई.

Rajasthan News: राजस्थान के अजमेर के मांगलियावास थाना क्षेत्र में मालगाड़ी को डिरेल करने की कोशिश की गई. हालांकि इस साजिश को नाकाम कर दिया गया है.  70 किलो वजनी सीमेंट के ब्लॉक लगाकर ट्रेन को डिरेल करने का प्रयास हुआ. सराधना-बांगड़ ग्राम के पास सीमेंट के ब्लॉक रखे गए थे. रेलवे कर्मचारियों ने मांगलियावास थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

डीएफसी लाइन पर दो जगह सीमेंट ब्लॉक रखे गए थे. फुलेरा-अहमदाबाद मार्ग पर मालगाड़ी दोनों ब्लॉक को तोड़ते हुए निकल गई. 1 किलोमीटर दूर तक सीमेंट के टुकड़े मिले हैं. गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. फिलहाल मांगलियावास थाना पुलिस जुटी मामले की जांच में जुटी है.

8 सितंबर की है घटना

इससे पहले रविवार को यूपी के कानपुर में ट्रेन को डिरेल करने की साजिश रची गई थी. वहीं अब अजमेर में ट्रेन को डिरेल करने की साजिश रची गई. यह मामला 8 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे सराधना-बांगड़ ग्राम के बीच डीएफसीसीआईएल ट्रैक पर हुआ. एफआईआर दर्ज कर ली गई है.

कानपुर में भी ट्रेन को डिरेल करने की साजिश
बीते रविवार को कानपुर में अनवर-कासगंज रूट पर कालिंदी एक्सप्रेस ट्रैक पर रखे गए सिलेंडर से टकरा गई थी. गनीमत यह रही कि सिलेंडर नहीं फटा, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया. सिलेंडर ट्रेन से टकराकर ट्रैक के किनारे जाकर गिर गया. घटना की सूचना मिलने पर आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे. जांच के दौरान मौके से सिलेंडर के अलावा, बोतल में पेट्रोल, एक मिठाई का डिब्बा, माचिस और एक झोला मिला.

वहीं इससे पहले राजस्थान के पाली जिले में जोधपुर से साबरमती के बीच चलने वाले वंदे भारत ट्रेन को बेपटरी करने की साजिश रची गई थी. 23 अगस्त को हुई इस घटना में ट्रैक पर 5 किलो वजन का सीमेंट और कंक्रीट का बना ब्लॉक रखा गया था. तेज गति से दौड़ रही ट्रेन इस कंक्रीट ब्लॉक से टकरा गई थी. ट्रेन ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक लिया था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया था.

(मनीष शर्मा की रिपोर्ट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थानः बिना बजट कैसे होगी स्कूलों में साफ-सफाई? टीचर्स के लिए मुसीबत बना फरमान
राजस्थानः बिना बजट कैसे होगी स्कूलों में साफ-सफाई? टीचर्स के लिए मुसीबत बना फरमान
जोधपुर: पीढ़ियों से मिट्टी के दीये बना रहा रामलाल का परिवार, दिवाली पर बढ़ी मांग
जोधपुर: पीढ़ियों से मिट्टी के दीये बना रहा रामलाल का परिवार, दिवाली पर बढ़ी मांग
'आखिर कब तक मरती रहेंगी प्रसूताएं?', कोटा में सड़कों पर उतरी वेलफेयर पार्टी
'आखिर कब तक मरती रहेंगी प्रसूताएं?', कोटा में सड़कों पर उतरी वेलफेयर पार्टी
राजस्थान: दीपोत्सव का बजट अटका, भगवान के दरबार में अंधेरा, अशोक गहलोत ने घेरा
राजस्थान: दीपोत्सव का बजट अटका, भगवान के दरबार में अंधेरा, अशोक गहलोत ने घेरा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget