एक्सप्लोरर

राजकुमार रोत के विधायक को ACB ने किया गिरफ्तार! 20 लाख रिश्वत लेते पकड़े गए, राजस्थान के इतिहास का पहला मामला

BAP MLA Jaikrishn Patel Arrested: राजस्थान ACB ने BAP विधायक जयकृष्ण पटेल को 20 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. उनपर विधानसभा में 3 सवाल छोड़ने के लिए रिश्वत लेने का आरोप है.

BAP MLA Jaikrishn Patel Arrested by ACB: राजस्थान में राजकुमार रोत की भारत आदिवासी पार्टी (BAP) विधायक जयकृष्ण पटेल पर ACB ने शिकंजा कसा है. एसीबी यानी एंटी करप्शन ब्यूरे ने जयकृष्ण पटेल को 20 लाख रुपये रिश्वत लेने के मामले में अरेस्ट गिरफ्तार किया है. BAP विधायक पर आरोप है कि उन्होंने विधानसभा में तीन सवाल छोड़ने के 20 लाख रुपये लिए. 

38 वर्षीय जयकृष्ण पटेल राजस्थान के बांसवाड़ा जिले की बागीदौरा सीट से पहली बार के विधायक बने हैं. लोकसभा के साथ हुए विधानसभा उपचुनाव में जनता ने उन्हें जीत दिलाई थी. राजस्थान के इतिहास में यह पहला मामला है जब एसीबी ने भ्रष्टाचार के आरोप में एक विधायक को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एसीबी के डायरेक्टर जनरल रवि प्रकाश मेहरदा ने दी है. 

20 लाख लेते हुए रंगे हाथ पकड़े गए थे विधायक
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, आरोप है कि जयकृष्ण पटेल ने विधानसभा में खदानों पर सवाल न करने के लिए 10 करोड़ रुपये की डिमांड रखी थी. दावा है कि 2.5 करोड़ रुपये में यह डील फाइनल हुई. शिकायतकर्ता ने पहले विधायक को एक लाख रुपये दिए. इसके बाद विधायक आवास में 20 लाख रुपये लेते हुए एसीबी उन्हें पकड़ लिया गया. एसीबी का कहना है कि विधायक ने 20 लाख रुपये कैश वाला बैग एक आदमी को थमाया था, जो उसे लेकर भाग गया है. अब एसीबी के अधिकारी विधायक से पूछताछ कर उस आदमी को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं. 

एसीबी के डीजी का दावा है कि बाप विधायक जयकृष्ण पटेल के खिलाफ ऑडियो और वीडियो दोनों सबूत हैं, जो उनपर लगे आरोप साबित करने के लिए काफी हैं.  

राजकुमार रोत ने कही कार्रवाई की बात
भारत आदिवासी पार्टी के प्रमुख राजकुमार रोत का कहना है कि अगर आरोप सिद्ध हो जाते हैं तो पार्टी विधायक जयकृष्ण पटेल के खिलाफ कार्रवाई करेगी. फिलहाल, इसपर कुछ कहना ठीक नहीं होगा. ऐसा भी हो सकता है कि यह बीजेपी सरकार की साजिश हो. हम मामले में जांच कर रहे हैं और पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि भ्रष्टाचार मामले में जयकृष्ण पटेल की भूमिका है कि नहीं. इसके बाद पार्टी उचित एक्शन लेगी. 

जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों में से चार पर बीएपी के विधायक हैं. डीजी ने दावा किया है कि विधानसभा स्पीकर को इस बात की जानकारी दी जा चुकी थी और उनकी अनुमति के बाद योजनाबद्ध तरीके से विधायक को रंगे हाथ पकड़ा गया है. 

विधायक को पकड़ने के लिए एसीबी का प्लान
बताया जा रहा है कि बाप विधायक ने शिकायतकर्ता खदान मालिक की खदानों को लेकर तीन सवाल पेश किए थे. ये खदानें बागीदौरा विधानसभा में नहीं आतीं. आरोप है कि विधायक जयकृष्ण पटेल इस बात पर जोर दे रहे थे कि शिकायतकर्ता 20 लाख रुपये लेकर बांसवाड़ा आए, लेकिन उसने विधायक को जयपुर आने के लिए मना लिया. इसके बाद जयकृष्ण पटेल ने शिकायतकर्ता को फोन कर विधायक आवास आने को कहा और फिर एसीबी की टीमें सक्रिय हो गईं.

सचिन पायलट की भी आई प्रतिक्रिया
राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने इस मामले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. उन्होंने कहा है कि कानून से बड़ा कोई नहीं है. यह जरूरी है कि हम साफसुथरी राजनीति करें. विधायकों को लेकर सामने आए ऐसे मामले जनता का विश्वास उठा देते हैं. ऐसा नहीं होना चाहिए. 

वहीं, सचिन पायलट का यह भी कहना है कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों को राजनीतिक हथियार भी बनाए हुए है. यह बात साबित हो चुकी है. ईडी, आईटी और सीबीआई को खुली छूट दी गई है. सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है कि ईडी के मामलों में दोषसिद्धि का दर केवल एक फीसदी है. ऐसे में यह जरूरी है कि निष्पक्ष जांच हो. 

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही डाक विभाग में घूस मांगने का आरोप, जांच की मांग
सिरोही डाक विभाग में घूस मांगने का आरोप, जांच की मांग
जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस
जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget