एक्सप्लोरर

VAT on Petrol-Diesel: राजस्थान, एमपी समेत कई राज्यों में 6 महीने पहले Petrol पर घटाया गया था वैट, अब भी है 25 फीसदी से ज्यादा

देश के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने के बाद भी यहां पेट्रोल पर 25 फीसदी से ज्यादा वैट वसूला जा रहा है. इन राज्यों में राजस्थान, एमपी और छत्तीसगढ़ भी शामिल हैं.

VAT on Petrol-Diesel: देश में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की आसमान छू रही कीमतों से आम जनता परेशान है. ईंधन के दाम में आखिरी बार राहत 6 महीने पहले मिली थी. उसके बाद से अब तक पेट्रोल-डीजल की कीमत में 17 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा हो चुका है. आलम ये है कि कई राज्यों में तो पेट्रोल की कीमत 120 रुपये के पार जा चुकी है वहीं डीजल भी 100 रुपये प्रति लीटर के ऊपर बिक रहा है.

पिछले साल नवंबर महीने में कम हुए थे पेट्रोल-डीजल के दाम

बता दें कि देश में केंद्र सरकार ने पिछले साल 3 नवंबर के आस-पास पेट्रोल-डीजल की कीमत कम कर आम आदमी की राहत दी थी. इसके बाद तमाम 26 राज्यों ने भी तेल पर से एक्साइज ड्यूटी घटाने के बाद वैट कम कर दिया था. हालांकि इन राज्यों में से 7 राज्यों में अब भी पेट्रोल पर 25 फीसदी से ज्यादा वैट वसूला जा रहा है. वहीं जिन 7 राज्यों ने वैट कम नहीं किया था  उनमें से चार राज्यों  पेट्रोल पर 25 फीसदी या उससे कम वैट वसूला जा रहा है.

किन राज्यों में पेट्रोल पर है सबसे ज्यादा वैट

  •  राजस्थान- 31.4 फीसदी
  •  मध्य प्रदेश- 29 फीसदी
  •  छत्तीसगढ़- 23 फीसदी

वहीं महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल पर वैट नहीं घटाया गया था यहां पेट्रोल पर 25 फीसदी वैट है जबकि डीजल पर 21 फीसदी वैट वसूला जा रहा है.  

पीएम मोदी ने वैट न घटाने वाले राज्यों की आलोचना की

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कोरोना महामारी पर मुख्यमंत्रियों से बैठक के दौरान पेट्रोल और डीजल पर वैट टैक्स को लेकर भी चर्चा की. इस दौरान पीएम मोदी ने पेट्रोल और डीजल में वैट टैक्स घटाकर जनता राहत नहीं देने वाले 7 राज्यों के नाम लेकर उन्हें सुनाया. उन्होंने कहा, पिछले साल नवंबर में केंद्र सरकार ने ईंधन से उत्पाद शुल्क घटा लिया था और राज्यों से भी वैट टैक्स को लेकर कटौती की बात कही थी. पीएम ने कहा कि कुछ राज्यों ने तो आगे बढ़कर जनता की सेवा के लिए करों में कटौती की लेकिन कुछ राज्य अभी भी वैट में कटौती करने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं है.

ये भी पढ़ें

Maharashtra News: पेट्रोल-डीजल पर प्रधानमंत्री की अपील के बाद महाराष्ट्र में कैबिनेट की बैठक, VAT पर हो सकता है ये फैसला

Petrol Diesel Price Today: दिल्ली से यूपी और एमपी तक तमाम राज्यों में आज Petrol- Diesel के दाम बढ़े या मिली राहत? चेक करें ताजा रेट लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget