एक्सप्लोरर

जम्मू: आज से अनंतनाग में पहले रेडियो स्टेशन की शुरुआत, बिना विज्ञापन के 16 घंटे रोजाना बजेगा

रेडियो स्टेशन के लिए सेना ने अनंतनाग के हाई ग्राउंड कैंप में ना सिर्फ जगह दी है बल्कि इसके लिए जरूरी सामान भी उपलब्ध करवाया है.

जम्मू कश्मीर में लोगों से जुड़ने के लिए सेना और अन्य सुरक्षा बल नित नए प्रयास करती आई है और अब ऑपरेशन सद्भावना के बाद नई टेक्नोलॉजी की मदद से लोगों तक पहुंचने का प्रयास भी कर रही है. इसीलिए अब युवाओं में बेहद मकबूल FM रेडियो की मदद से सेना जुड़ने की शुरुआत कर चुकी है.

इसी कड़ी में एक पहल के तहत सेना ने अनंतनाग में कश्मीर घाटी के पहले एफएम रेडियो स्टेशन (CRS) - RADIO RABTA की बुनियाद रखी है. जिसके जरिये लोगों को मनोरंजन के साथ-साथ आने वाले दिनों में कई उपयोगी और मनोरंजन की बातें भी पहुंचाई जा सकें. आज से रेडियो की यह धुन अनंतनाग के लोगों के रेडियो पर सुनाई देगी.

कोई विज्ञापन नहीं कम्युनिटी FM रेडियो स्टेशन ने आज से काम करना शुरू कर दिया है. यह 90.8 फ्रीक्वंसी पर सुना जा सकता है. सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक बिना ब्रेक और विज्ञापन के नॉन स्टॉप बजता रहेगा. रेडियो स्टेशन के लिए सेना ने अनंतनाग के हाई ग्राउंड कैंप में ना सिर्फ जगह दी है बल्कि इसके लिए जरूरी सामान भी उपलब्ध करवाया है. रेडियो स्टेशन के लिए स्टूडियो सेना की एक बुलेट प्रूफ गाड़ी बनायी गयी है. क्योंकि यह साउंड प्रूफ और एयर कंडीशनर के साथ आती है!

रेडियो राब्ता की थीम लाइन 'दिल से दिल तक' रखी गयी है. इस थीम का मकसद भी लोगों के साथ जोड़ को बढावा देना है. सेना के अनंतनाग के सेक्टर कमांडर ब्रिग विजय महादेवन ने आज इस रेडियो स्टेशन का उद्घाटन करते हुए कहा कि फिलहाल शुरुआत में रेडियो पर सूफी, हिंदी और पंजाबी गाने लोगों के मोरंजन के लिए चलाए जाएंगे लेकिन आने वाले दिनों में रेडियो के जरिये लोगों को विकास के कामों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी.

सेना, प्रशासन और आम लोगों के बीच की दूरी कम करना मकसद आने वाले दिनों में रेडियो के जरिये कृषि, शिक्षा, सेहत, खेल, समाज और संस्कृति से संबंधित जानकारी दी जाएगी. सेना का कहना है कि आने वाले दिनों में घाटी के सभी दस जिलों और खास तौर पर दूर दराज के इलाकों में ऐसे कई और स्टेशन चालू किए जाएंगे, जिनकी मदद से सेना, प्रशासन और आम लोगों के बीच की दूरी को कम किया जा सकेगा.

ये भी पढ़ें- चेन्नई में ऑनलाइन फूड डिलीवरी की आड़ में गांजा की तस्करी, मेंबर बनाने पर मिलता है कमीशन कंगना रनौत के पहुंचने से पहले मुंबई एयरपोर्ट की बढ़ाई गई सुरक्षा, समर्थन में खड़े हैं करणी सेना और RPI के कार्यकर्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget