एक्सप्लोरर

Haryana Wrestlers Protest: पहलवानों को मिले अल्टीमेटम का आखिरी दिन, क्या अखाड़े में होगी वापसी या फिर लौटेंगे धरने पर? आज फैसला

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की तरफ से पहलवानों से बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई के लिए 15 जून तक का समय मांगा गया था. जिसका आज आखिरी दिन है. आज सबकी निगाहें दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं.

Haryana News: भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने पहलवानों की अन्य मांगों के लिए 15 जून तक का समय दिया गया था जो आज पूरा हो जाएगा. आज पहलवानों द्वारा फैसला लिया जाएगा कि वो अब वापस अखाड़े (रिंग) में उतरेंगे या फिर धरने पर वापसी होगी. पहलवानों से मुलाकात के समय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने धरना प्रदर्शन नहीं करने की अपील की थी. जिसको लेकर उन्हें 15 जून तक का समय दिया गया है. आज पहलवानों से लेकर खाप पंचायतों और किसान संगठनों की नजरें दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर रहेगी. 

ठाकुर ने लिया था 15 जून तक का समय

आपको बता दें कि नई संसद के बाहर पंचायत करने के लिए जा रहे पहलवानों पर दिल्ली पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई थी, जिसके बाद मामला और बिगड़ता चला गया और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से बातचीत का दौर शुरू हुआ. खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पहलवानों से 15 जून तक का समय लिया था. जो आज खत्म होने वाला है लेकिन माना यह जा रहा है कि दिल्ली पुलिस आज पुलिस बृजभूषण शरण के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर सकती है. चार्जशीट दाखिल होने के बाद उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. दिल्ली पुलिस की तरफ से महिला पहलवानों के बयान दर्ज कर लिए गए है. आज सबकी निगाहें बृजभूषण सिंह के खिलाफ कार्रवाई पर है.

फिर से बज सकता है आंदोलन का बिगुल

पहलवानों की तरफ से सोनीपत की छोटूराम धर्मशाला में 10 जून को हुई पंचायत में पहले ही कह दिया गया है कि वो 15 जून तक का इंतजार करने वाले है लेकिन अगर 15 जून तक भी सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की तो वो फिर से धरना देने के लिए मजबूर होंगे. वहीं खाप पंचायतों और किसान संगठनों ने भी पहलवानों के निर्णय के साथ खड़े रहने का फैसला किया है. 

यह भी पढ़ें: Waris Punjab De: अमृतपाल सिंह को पनाह देने वाले की जिंदगी और मौत के बीच जंग जारी, खांडा के शरीर में बना जहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget