एक्सप्लोरर

Goldy Brar: कौन है गोल्डी बराड़ और कैसे बना गैंगस्टर? अब आतंकी घोषित, मूसेवाला की हत्या के बाद सुर्खियों में आया नाम

Gangster Goldy Brar: गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आतंकवादी घोषित किया है. बराड़ खालिस्तान समर्थक आतंकवादी समूह बब्बर खालसा से जुड़ा है. उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी है.

Punjab News: गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आतंकवादी घोषित किया है. ये वही गोल्डी बराड़ है, जिसने मई 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी. तभी से गोल्डी बराड़ का नाम सुर्खियों में आया था. कट्टरपंथी विचारधारा का दावा करने वाला गोल्डी बराड़ सीमा पार एजेंसी की ओर से समर्थित कई हत्याओं में शामिल है. उसके खिलाफ राष्ट्रवादी नेताओं को धमकी भरे कॉल करने, फिरौती मांगने और अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर हत्याओं के दावों को पोस्ट करने के मामले भी शामिल है.

11 अप्रैल 1994 को शमशेर सिंह और प्रीतपाल कौर के बेटे सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ का जन्म हुआ. बराड़ पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब का रहने वाला है. उसके पिता पुलिस में सब इंस्पेक्टर थे. गोल्डी बराड़ के चचेरे भाई गुरलाल बराड़ की हत्या हो गई थी. भाई की हत्या का बदला लेने के लिए गोल्डी बराड़ ने अपराध का रास्ता चुन लिया. धीरे-धीरे वो कई गैंगस्टरों के संपर्क में आ गया. लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया के संपर्क में आने के बाद उस पर अपने भाई की हत्या के आरोपी गुरलाल पहलवान की हत्या करवाने का भी आरोप है.

कनाडा के ब्रैम्पटन में रहता है गोल्डी बराड़

गोल्डी बराड़ वर्तमान में कनाडा के ब्रैम्पटन में रहता है. खालिस्तान समर्थक आतंकवादी समूह बब्बर खालसा से जुड़ा है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उसे गैरकानूनी गतिविधियां अधिनियम के तहत "नामित आतंकवादी" घोषित किया है. बब्बर खालसा इंटरनेशनल को आतंकवादी संगठन के रूप में सूचीबद्ध किया गया है. केंद्रीय मंत्रालय ने की अधिसूचना के अनुसार गोल्डी बराड़ शार्प-शूटरों की आपूर्ति के अलावा सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से अत्याधुनिक हथियारों, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री की तस्करी और हत्याओं को अंजाम देने के लिए आपूर्ति करने में भी शामिल है. उसके सहयोगी नापाक मंसूबों के जरिए पंजाब में शांति, सांप्रदायिक सद्भाव और कानून-व्यवस्था को बाधित करने की साजिश रच रहे हैं, जिसमें तोड़फोड़, आतंकी मॉड्यूल को खड़ा करना, लक्षित हत्याएं करना और अन्य राष्ट्र-विरोधी गतिविधियां शामिल हैं. 

रेड कॉर्नर नोटिस भी हो चुका है जारी

इंटरपोल सेक्रेटेरिएट जनरल (आईपीएसजी), फ्रांस की ओर से गोल्ड़ी बराड़ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है. उसके खिलाफ 12 दिसंबर 2022 को एक गैर-जमानती वारंट भी जारी किया गया है. गोल्ड़ी बराड़ के खिलाफ 15 जून 2022 को लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है और केंद्र सरकार का मानना है कि वह आतंकवाद में शामिल है और उसे उक्त अधिनियम की चौथी अनुसूची में एक आतंकवादी के रूप में जोड़ा जाना चाहिए. इसलिए, अब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गोल्ड़ी बराड़ को आतंकवादी घोषित किया है.

यह भी पढ़ें: Drug Smuggling Case: नशा तस्करी केस में बिक्रम सिंह मजीठिया की बढ़ेंगी मुश्किलें, DIG भुल्लर को मिली SIT की कमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget