एक्सप्लोरर

कौन हैं धर्म सिंह छौक्कर? जिनके बेटे को ईडी ने किया गिरफ्तार, लगा है ये आरोप

Dharam Singh Chhoker Son: धर्म सिंह छौक्कर के बाद अब ईडी ने उनके बेटे सिकंदर सिंह पर शिकंजा कसा है. धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन मामले में उनकी गिरफ्तारी सिकंदर सिंह की ईडी की तरफ से गिरफ्तारी की गई है.

Dharam Singh Chhoker ED: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को हरियाणा के कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर के बेटे सिकंदर सिंह को घर खरीदारों के धन के साथ कथित धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तार कर लिया. आधिकारिक सूत्रों ने जानकारी देते हुए कहा कि सिकंदर सिंह को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत हिरासत में लिया गया था. राज्य के पानीपत जिले की समालखा विधानसभा सीट से विधायक 60 वर्षीय छौक्कर को उनके बेटों सिकंदर सिंह और विकास छौक्कर के साथ माहिरा रियल एस्टेट समूह का ‘मालिक और प्रवर्तक’ बताया जाता है.

कौन हैं धर्म सिंह छौक्कर?
धर्म सिंह छौक्कर पुलिस की नौकरी छोड़ राजनीति में आए. दरअसल, धर्म सिंह छौक्कर के दो और भाई थे. जिसमें से एक इंदर सिंह छोक्कर साल 2000 में पुलिस नौकरी छोड़ पहले इनेलो के कार्यकर्ता बने. फिर उन्होंने समालखा विधानसभा से राजनीति की शुरूआत की. इनेलो ने टिकट नहीं मिला तो वे निर्दलीय ही चुनाव लड़े. इस दौरान वे पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के संपर्क में आए और हजकां में शामिल हो गए. इंदर सिंह का निधन होने के बाद उनके भाई धर्म सिंह छौक्कर भाई की राजनीतिक विरासत संभाली. 

साल 2007 में इंदर सिंह छोक्कर की मौत के बाद साल 2008 में धर्म सिंह छौक्कर राजनीति में आए.पहली बार हजकां की टिकट पर कांग्रेस के उम्मीदवार संजय छौक्कर को हराकर विधायक बने. इसके बाद वे कांग्रेस में शामिल हो गए. 2014 में धर्म सिंह छौक्कर ने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा लेकिन हार का सामना करना पड़ा. हारने के बाद भी 5 साल तक वे अपनी विधानसभा में एक्टिव रहे और 2019 में उन्होंने बीजेपी के शशिकांत कौशिक को हराया और दूसरी बार विधायक बने.  

गुरुग्राम के सेक्टर 68 में घर देने का किया था वादा
ईडी ने पिछले साल जुलाई में विधायक, साई आइना फार्म्स प्राइवेट लिमिटेड (अब माहिरा इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड), माहिरा समूह  की अन्य कंपनियों और कुछ अन्य के खिलाफ तलाशी ली थी. ईडी के बयान में कहा गया कि धन शोधन का मामला गुरुग्राम पुलिस द्वारा साई आइना फार्म्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ ‘धोखाधड़ी और जालसाजी’ के लिए दर्ज की गई एक प्राथमिकी पर आधारित है. बयान में कहा गया है कि दिल्ली के पास गुरुग्राम के सेक्टर 68 में घर देने का वादा करके ‘साई आइना फार्म्स प्राइवेट लिमिटेड’ ने किफायती आवास योजना के तहत 1,497 घर खरीदारों से लगभग 360 करोड़ रुपये एकत्र किए. इसमें कहा गया है कि साई आइना फार्म्स प्राइवेट लिमिटेड मकान देने में ‘विफल’ रही और कई बार समय सीमा का पालन करने से ‘चूक’ गई.

फर्जी निर्माण खर्च दिखाकर घर खरीदारों के पैसे में हेराफेरी 
एजेंसी ने कहा कि घर खरीदार पिछले एक साल से माहिरा ग्रुप के खिलाफ वादे के मुताबिक जल्द से जल्द घर देने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. जांच में पाया गया कि साई आइना फार्म्स प्राइवेट लिमिटेड ने समूह की इकाइयों में फर्जी निर्माण खर्च दिखाकर घर खरीदारों के पैसे में हेराफेरी की. एजेंसी ने आरोप लगाया कि माहिरा ग्रुप के निदेशकों और प्रवर्तकों द्वारा फर्जी बिल और चालान प्रदान करने वाली इकाइयों से फर्जी खरीद के बराबर नकद राशि वापस प्राप्त की गई थी, जिसका इस्तेमाल व्यक्तिगत लाभ के लिए किया गया. निदेशकों और प्रवर्तकों ने व्यक्तिगत लाभ के लिए घर खरीदारों के पैसे को समूह की अन्य इकाइयों को ऋण (जो वर्षों से बकाया है) के रूप में ‘डायवर्ट’ कर दिया. प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि उन्होंने साई आइना फार्म्स प्राइवेट लिमिटेड में लगभग 107.5 करोड़ रुपये की हेराफेरी की.

यह भी पढ़ें: 11वीं के छात्र का कमाल, कॉफी से बनाई हनुमान जी की विशालकाय पेंटिंग, प्रतिभा का हुआ सम्मान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'
मान सरकार नशे की खिलाफ लड़ाई : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षकों को देगी ट्रेनिंग
मान सरकार नशे की खिलाफ लड़ाई : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षकों को देगी ट्रेनिंग

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget