एक्सप्लोरर

Haryana Weather Today:हरियाणा में मानसून दिखा रहा है तेवर, 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी, 22 से 25 जुलाई तक ऐसा रहेगा मौसम

Weather Today:हरियाण के 6 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है. अब तक प्रदेश में 242.8 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से करीब 54 फीसदी ज्यादा है.

Haryana weather Today:  हरियाणा में मानसून की बारिश रह-रहकर आ रही है. मौसम विभाग ने अब हरियाणा के 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. अगले 24 घंटे में इन जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है. वहीं आज 2 जिलों में भारी बारिश के आसार है. इसके साथ ही 22 जुलाई से लेकर 25 जुलाई तक अलग-अलग जगहों पर बारिश होने के साथ-साथ बिजली गिरने की भी संभावना है.

इन 6 जिलों में आज हो सकती है बारिश
अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पंचकूला, कैथल और यमुनानगर के लिए मौसमं विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में आज बारिश होने की संभावना है. इस मानसून में हरियाणा में खूब बारिश होने वाली है. अब तक इस मानसून सीजन में 242.8 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से करीब 54 फीसदी अधिक है. वहीं जुलाई के आखिरी सप्ताह तक प्रदेश में और अच्छी बारिश के आसार है. सोनीपत जिले में अब तक 117 फीसदी तो रेवाड़ी में 107 फीसदी, पंचकूला में 111 फीसदी, पानीपत में 120 फीसदी, कुरुक्षेत्र में 229 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है. 

तापमान में नहीं होगा परिवर्तन
मानसून की बारिश की वजह से प्रदेश के अधिकतम तापमान में अगले 7 दिन तक कोई परिवर्तन नहीं आने वाला है. तापमान अभी 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रहने वाला है. शुक्रवार को करनाल व पानीपत में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री दर्ज किया गया. 

कहां कितनी हुई बारिश
प्रदेश में बारिश की बात करें तो शुक्रवार को अलग-अलग जिलों में बारिश की गतिविधियां देखी गई. हिसार में 14.5 एमएम, रोहतक में 14 एमएम, कुरुक्षेत्र में 12 एमएम, अंबाला और सोनीपत में 1.5 एमएम बारिश हुई. वहीं कई जिलों में छिटपुट बारिश की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ा. 

58 हजार क्यूसेक तक पहुंचा घग्गर नदी का जलस्तर
वहीं प्रदेश में बाढ़ के हालात की बात करें तो सिरसा में अब घग्गर नदी का जलस्तर 58 हजार क्यूसेक तक पहुंच गया है. सिरसा और फतेहाबाद शहर को बचाने की जद्दोजहद की जा रही है. सिरसा जिले गांव बाजेकां के पास से रंगोई नाला ओवरफ्लो हो गया जिससे नेशनल हाईवे के सर्विस रोड पर पानी जमा हो गया. 

यह भी पढ़ें: Haryana: गृह मंत्री अनिल विज की UT प्रशासक पुरोहित से मुलाकात, पंजाब के लीडर्स की पाकिस्तान के नेताओं से तुलना, जानिए वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
LIVE: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget