एक्सप्लोरर

Haryana Weather Today: हरियाणा को प्रदूषण से मिल सकती है राहत, आज बारिश के आसार, जानें- अभी कितना है AQI

Weather Update Today: हरियाणा में आज फिर मौसम करवट लेगा, जिससे बारिश की संभावना बनती नजर आ रही है. सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस की जा रही है.

Haryana Weather Today:हरियाणा के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. हालांकि प्रदेश से मानसून की विदाई हो चुकी है. इसके बावजूद प्रदेश में बार-बार बारिश की एंट्री हो रही है.  मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश में 16 अक्टूबर को बारिश की संभावना जताई है. ये बारिश 17 से 20 अक्टूबर तक जारी रह सकती है. इसके लिए मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है. हालांकि बदले हुए मौसम का प्रभाव कुछ ही क्षेत्रों में देखने को मिलेगा. जिसकी वजह पश्चिमी विक्षोभ का राज्य में कमजोर होना है.  

अभी तक सिर्फ 1एनएम हुई बारिश
मौसम विभाग की मानें तो विक्षोभ से बनने वाला चक्रवाती परिसंचरण मध्य पाकिस्तान के आसपास रहने की वजह से इसका असर हरियाणा व अन्य उत्तर भारतीय राज्यों को नहीं मिल रहा है. जिस वजह से प्रदेश में लगभग आधा महीना तो सूखा ही गुजरा है. जो समान्य बारिश का स्तर 2.6 एमएम होना चाहिए था वो औसत स्तर से 62 प्रतिशत कम है. मौसम विभाग ने इसे औसत वर्षा की दृष्टि से बड़ी कमी के रूप में आंका है. प्रदेश के तीन जिलों अंबाला, कुरुक्षेत्र औऱ यमुनानगर को छोड़ दे तो बाकि सभी जिलों में औसत वर्षा के स्तर में 100 प्रतिशत की गिरावट आई है. 

कहां कितना है तापमान
• चंडीगढ़ में अभी 21.2 डिग्री सेल्सियस तापमान है.
• अंबाला में अभी 24.6 डिग्री सेल्सियस तापमान है.
• हिसार में अभी 23.2 डिग्री सेल्सियस तापमान है.
• करनाल में अभी 16.2 डिग्री सेल्सियस तापमान है.
• गुरुग्राम में अभी 24 डिग्री सेल्सियस तापमान है.
• महेंद्रगढ़ में अभी 23 डिग्री सेल्सियस तापमान है.
• रोहतक में अभी 23.6 डिग्री सेल्सियस तापमान है.
• सोनीपत में अभी 23  डिग्री सेल्सियस तापमान है.

प्रदेश में इस बार 419.7 मिलीमीटर हुई बारिश
प्रदेश में इस बार मानसून एंट्री 26 जून को हो गई थी. वहीं 30 सितंबर को मानसून की वापसी हुई है. मौसम विभाग के अनुसार इस मानसून में 419 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जो सामान्य बारिश से 426.0 मिलीमीटर से 1 प्रतिशत कम बारिश हुई है.

प्रदूषण का भी बढ़ने लगा स्तर
दिल्ली की तरह हरियाणा और पंजाब की फिजाओं में भी अब जहर घुलने लगा है. पराली, उद्योगों के अवशेष जलने व मौसम में आ रहे बदलाव की वजह से दोनों ही प्रदेशों के कई शहरों में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है. देश के तीन प्रदूषित शहरों की गिनती में सोनीपत और बहादुरगढ़ शामिल हो चुके है.

बीते दिनों शनिवार को इन दोनों शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 पार पहुंच गया था. दोनों राज्यों की राजधानी चंडीगढ़ की अगर बात करें तो अभी सुबह 6 बजे तक शहर का AQI 99 दर्ज किया गया है.

बहादुरगढ़ शहर की अगर बात करें तो यहां सुबह 6 बजे तक AQI 236 दर्ज किया गया. भिवानी का AQI 147, चरखी दादरी का AQI 139, धारुहेड़ा का AQI 207, फरीदाबाद सेक्टर 11 का AQI 301 पहुंच गया है. गुरुग्राम सेक्टर-51,एचएसपीसीबी का AQI 233 पहुंच गया है. 

यह भी पढ़ें: Punjab: सीएम मान का विपक्षी दलों पर आरोप, 'पाप उजागर होने के डर से 1 नवंबर की खुली बहस से भाग रहे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में अमित शाह से मिले हरभजन सिंह, पंजाब के मुद्दों पर चर्चा
दिल्ली में अमित शाह से मिले हरभजन सिंह, पंजाब के मुद्दों पर चर्चा
प्रेमी संग 3 साल की बेटी उठाकर भागी मां, बचाने गई बहन को कई दूर घसीटा
प्रेमी संग 3 साल की बेटी उठाकर भागी मां, बचाने गई बहन को कई दूर घसीटा
'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget