एक्सप्लोरर

Haryana Weather Today: हरियाणा में अभी 2 दिन मौसम रहेगा साफ, गुलाबी ठंड का हो रहा अहसास, जानिए कब होगी बरसात

Weather Update Today: हरियाणा में सोमवार को हुई बरसात के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई. वहीं अब 13 अक्टूबर तक मौसम साफ बना रहने वाला है. इसके बाद मौसम फिर एक बार करवट लेने वाला है.

Haryana Weather Today: हरियाणा में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है. 30 सितंबर को मानसून की वापसी के बाद प्रदेश के कई जिलों में एक बार फिर बारिश ने दस्तक दी. प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ के अलावा अंबाला और यमुनानगर में बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. वहीं प्रदेश में गुलाबी ठंड ने भी दस्तक दी है, जिससे सुबह और शाम हल्की ठंड का अहसास हो रहा है. मौसम विभाग की माने तो प्रदेश के मौसम में एक बार फिर परिवर्तन होने वाला है. 

आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है, आज मौसम बिल्कुल साफ रहने वाला है. इसके अलावा कल और परसों यानि 12 और 13 अक्टूबर को भी हरियाणा में बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है. इस दौरान तापमान में भी ज्यादा उतार चढ़ाव नहीं आने वाला है.

हरियाणा में कब होगी बारिश
13 अक्टूबर के बाद प्रदेश का मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है, प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना नजर आ रही है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 14 अक्टूबर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. 15 अक्टूबर को प्रदेश के करीब सभी जिलों में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई जा रही है. वहीं 16 अक्टूबर को उत्तर हरियाणा और पश्चिम और दक्षिण पश्चिम हरियाणा के जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. आपको बता दें कि इससे पहले बीते सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई. जिससे तापमान में गिरावट भी आई.

प्रदेश में कहां ज्यादा और कहां कम रहा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के तापमान की अगर बात करें तो हिसार में दिन का सबसे अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रहा. इसके अलावा सबसे न्यूनतम तापमान की अगर बात करें तो यमुनानगर में 19.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. 

यह भी पढ़ें: Asian Games 2023: एशियन गेम्स में जीत पर हरियाणवी खिलाड़ियों की उपराष्ट्रपति ने की तारीफ, कहा- 'मैं पता लगाऊंगा कि...'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget