एक्सप्लोरर

Gurugram Waterlogging: भारी बारिश से गुरुग्राम के कई इलाकों में जलभराव, सड़क पर रेंगती नजर आई गाड़ियां, लोग परेशान

Gurugram News: गुरुग्राम के कई इलाकों में पानी भरने की वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं दूसरी तरफ लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है.

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में बारिश के बाद कुछ हिस्सों में भारी जलभराव (Gurugram Waterlogging) की स्थिति पैदा हो गई है. जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सुबह-सुबह किसी को दफ्तर जाने की तो किसी को कंपनी जाने की जल्दी होती है. ऐसे में जलभराव की वजह से लोगों अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचने में लेट हो रहे हैं. वहीं बारिश से तापमान में गिरावट तो आई ही है. साथ ही प्रदूषण का स्तर भी कुछ कम हुआ है. 

बारिश के पानी में डूबे वाहन

गुरुग्राम की सड़कों पर हालात यह है कि वाहन डूबे हुए नजर आ रहे है तो कहीं वाहन पानी की वजह से रेंग-रेंगकर चलते दिखाई दे रहे है. जिससे एक जाम की स्थिति पैदा हो रही है. नरसिंहपुर चौक पर गाड़ियां पानी में डूबी नजर आ रही हैं. वहीं अगर गुरुग्राम के तापमान की अगर बात करें तो मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो 30 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था. वहीं आज सुबह तक भी तापमान 30 डिग्री सल्सियस तक बना रहा.

बीमारियों का बढ़ा खतरा

कई इलाकों में बारिश के बाद पानी जमा हो गया है. सड़कों के किनारें खाली पड़े प्लॉटों और निचली जमीनों में पानी जमा होने से डेंगू मलेरिया के लार्वा पैदा होने खतरा मंडरा रहा है. जिससे बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है. कई जगह सीवेज लाइन जाम होने से हालत और खराब हो गए है. जीएमडीए की तरफ से जहां नालों की सफाई का दावा किया जा रहा था वो दावे हवा होते नजर आए है. जीएमडीए ने पिछले दिनों नगर निगम, पीडब्यूडी, एनएचएआई के अधिकारियों के साथ बैठक की थी जिसके बाद भी लापरवाह कर्मचारियों द्वारा जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए कुछ व्यवस्था नहीं की गई. 

प्रदूषण के स्तर में गिरावट

तीन-चार दिनों तक हुई बारिश की वजह से प्रदूषण का स्तर कम हुआ है जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है. एक तरफ जहां बारिश से प्रदूषण स्तर कम हुआ तो तापमान में भी गिरावट आई लेकिन अब लोगों को जलभराव की समस्यां का सामना करना पड़ रहा है. 

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी-जेजेपी गठबंधन पर पूर्व CM हुड्डा का जवाब, बोले- ‘दोनों पार्टियों का स्वार्थ पूरा नहीं हो जाता तब तक...'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget