एक्सप्लोरर

Amritsar: पुलिस ने पहले बरसाई थीं लाठियां, कल जो अजनाला थाने में हुआ वो सच की जीत: अमृतपाल सिंह का बयान

वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह ने अजनाला में हुई झड़प को लेकर पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है, सिंह ने कहा कि पुलिस की तरफ से पहले लाठियां बरसाई गई थी. उन्होंने कहा जो एफआईआर दर्ज की गई वो गलत है.

Punjab News: पंजाब के अमृतसर में गुरुवार को वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. अमृतपाल सिंह का मामले को लेकर बयान सामने आया है, अमृतपाल सिंह ने कहा कि हमने पहले अटैक नहीं किया बल्कि पुलिस ने किया है, हम तो शांतिपूर्ण ढंग से पुलिस स्टेशन गए थे, ये सवैधानिक अधिकार होता है. वारिस पंजाब दे प्रमुख ने कहा कि अपहरण और मारपीट के कई सबूत एसआईटी ने लिए है. वो जूठी एफआईआर थी जो सिर्फ बयान के आधार पर दर्ज की गई थी. 

‘अजनाला थाने में जो हुआ वो सच की जीत’ 
वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह ने कहा कि जो गलत एफआईआर दर्ज की गई थी, उसका गलत असर होगा. जो अजनाला थाने में हुआ वो सच की जीत थी. अमृतपाल सिंह ने कहा कि मैं नहीं चाहता था कि ये हो, लेकिन मैं अपने साथियों को जेल में सड़ने नहीं दे सकता. उन्होंने कहा कि हमने लवप्रीत से संबधित सबूत भी एसआईटी के सामने पेश किए है. जिसको लेकर एसआईटी ने सहमति जताई है. एफआईआर कैंसिल करने के लिए भी रिपोर्ट टाईप की गई, एसआईटी इंचार्ज द्वारा नए सबूतों के आधार पर एफआईआर कैंसिल की जाएगी. 

पुलिस की तरफ से हुई थी पहल
अमृतपाल सिंह ने अजनाला में हुई झड़प को लेकर कहा कि पुलिस की तरफ से पहल करते हुए संगत पर लाठियां बरसाई गई थी. सिंह ने अपने समर्थकों से कहा कि कहा कि दमदमी टकसाल हमारी प्रमुख संस्था है. कई बार पंथ में दुविधा खड़ी होती है लेकिन सबकों साथ खड़े रहना चाहिए, पंथ में कोई शंका नहीं होनी चाहिए. अमृतपाल सिंह ने घटना को पॉलिटिक्ली मॉटिवेटिड बताया. सिंह ने कहा हमारा मकसद किसी को नीचा दिखाना नहीं है. लवप्रीत की रिहाई को लेकर अमृतपाल सिंह ने कहा कि लवप्रीत की रिहाई को लेकर कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी है लेकिन जज के पास जाने के बाद ही उनकी रिहाई होगी, आज शाम तक लवप्रीत की रिहाई हो सकती है.

यह भी पढ़ें: भागकर शादी करना नई बात नहीं, रामायण काल में भी होती थी: पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना में युवक की गोली मारकर हत्या, मशहूर कारोबारी का है बेटा
लुधियाना में युवक की गोली मारकर हत्या, मशहूर कारोबारी का है बेटा
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget