एक्सप्लोरर

Waris Punjab De: अमृतपाल सिंह के पिता का पहला बयान, बेटे के भगोड़ा घोषित होने पर कह दी ये बात

Amritpal Singh Arrest Operation: अमृतपाल सिंह को भगोड़ा घोषित कर दिया गया है. आज दूसरे दिन भी उसे पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है. पूरे पंजाब में पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है.

Punjab News: वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. अमृतपाल सिंह को अब भगोड़ा घोषित कर दिया गया है. उसकी गिरफ्तारी के लिए लिए पंजाब पुलिस के जवान लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. शनिवार को अमृतपाल सिंह गिरफ्तार करने की कोशिश की गई थी, लेकिन वो पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था. राज्य में माहौल बिगड़ने की आशंका और अफवाहों को रोकने के लिए रविवार दोपहर 12 बजे तक के लिए इंटरनेट बंद किया गया है. इसके अलावा पूरे पंजाब में पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है. 

कई जिलों में धारा 144 लागू

फरार अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए पूरे पंजाब में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. खालिस्तानी समर्थकों को भी हिरासत में लिया जा रहा है. वहीं माहौल बिगड़ने की आशंका के चलते जहां इंटरनेट बंद किया गया है. अमृतसर, फाजिल्का, मोगा, बठिंडा और मुक्तसर समेत कई जिलों में धारा 144 लागू की गई है. वहां भारी सुरक्षा बल तैनात है. इसके अलावा हिमाचल और जम्मू-कश्मीर से लगती पंजाब की सीमा को भी सील कर दिया गया है. अमृतपाल सिंह के पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा में भारी संख्या में पुलिस बल व पैरा मिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया है. गांव से किसी को ना तो किसी को जाने की इजाजत है और ना ही आने की. इसके अलावा अमृतसर में आज से जी-20 का सम्मेलन शुरू हो रहा है जिसको लेकर विदेशी डेलीगेट्स पहले ही अमृतसर पहुंच चुके हैं. ऐसे में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए है. अमृतसर के तमाम सड़कों पर नाकेबंदी की गई है.

अब तक 78 लोगों की गिरफ्तारी

भगोड़े अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए जहां सर्च ऑपरेशन चला रही है. अमृतपाल सिंह के समर्थकों के खिलाफ भी सांप्रदायिक तनाव फैलाने के आरोपों को लेकर कार्रवाई की जा रही है. अब तक पुलिस ने 78 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इसके अलावा पुलिस ने अमृतपाल सिंह के मार्गदर्शक माने जाने वाले दलजीत कलसी को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है. इसके अलावा अब पुलिस अमृतपाल सिंह के करीबियों को एनएसए के तहत डीटेन करने की प्रक्रिया शुरू कर रही है. जालंधर पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल ने बताया कि मृतपाल सिंह को जल्द गिरफ्तार करने के लिए पंजाब पुलिस के जवान जुटे हुए हैं. अब तक 78 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जालंधर सीपी कुलदीप सिंह चहल का कहना है कि हम कोशिश कर रहे हैं की जल्दी उनको पकड़ ले. हमने उनके सारे बन्दों को अरेस्ट कर लिया है जल्द ही उनको भी अरेस्ट कर लेंगे, इंविस्टिगेशन जारी है.

अमृतपाल सिंह के पिता का बयान

पंजाब पुलिस द्वारा अमृतपाल सिंह भगोड़ा घोषित करने के बाद लगातार उसकी मुश्किलें बढ़ी हुई है. इसी बीच अमृतपाल के पिता का बयान भी सामने आया है. अमृतपाल के पिता तरसेम का कहना है कि उसके बेटे को तब क्यों नहीं गिरफ्तार किया गया जब वो घर पर था. तरसेम ने दावा किया है कि पुलिस ने उसके घर की 3-4 घंटे तक तलाशी ली. मगर उन्हें कुछ भी अवैध नहीं मिला. अमृतपाल को भगोड़ा घोषित करने पर तरसेम ने चिंता जताते हुए कहा कि उसके बेटे के साथ कुछ भी हो सकता है. 

यह भी पढ़ें: Waris Punjab De: अमृतपाल सिंह के गांव में पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती, पंजाब के बड़े गुरुद्वारों की बढ़ाई गई सुरक्षा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget