एक्सप्लोरर

Nuh Violence: नूंह के बाद गुरुग्राम पहुंची हिंसा के लपटे, भीड़ ने मस्जिद में लगाई आग, अब तक 5 लोगों की मौत

Nuh Violence: नूंह हिंसा की आग अन्य जिलों में भी फैलती जा रही है. गुरुग्राम के सेक्टर-57 में भीड़ ने एक मस्जिद में आग लगा दी. वहीं हिंसा के दौरान अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है.

Haryana News: हरियाणा के नूंह जिले में विश्व हिंदू परिषद (VHP) की यात्रा को रोकने की कोशिश करने पर भड़की हिंसा में मृतक संख्या बढ़कर पांच हो गई. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि नूंह में हिंसा के बाद गुरुग्राम के सेक्टर-57 में भीड़ के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक मस्जिद में आग लगा दी गई. हरियाणा के हिंसा प्रभावित नूंह जिले में अधिकारियों ने मंगलवार को कर्फ्यू लगा दिया. नूंह में हिंसा के दौरान सोमवार को होमगार्ड के दो जवानों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे.

मस्जिद में लगाई आग
पुलिस ने बताया कि यह हिंसा गुरुग्राम में भी फैल गई और शहर के सेक्टर-57 में भीड़ के हमले में 26 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक मस्जिद में आग लगा दी गई. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भीड़ ने गोलियां चलाईं, जिसके कारण दो लोग घायल हो गए और इनमें से एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान बिहार निवासी साद के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि भीड़ आधी रात के बाद सेक्टर-57 स्थित अंजुमन मस्जिद पहुंची और कुछ लोगों ने मस्जिद में मौजूद लोगों पर गोलीबारी की तथा परिसर में आग लगा दी. नूंह में हिंसा के दौरान सोमवार को घायल हुए दो और लोगों ने दम तोड़ दिया. मृतकों की पहचान होमगार्ड नीरज और गुरसेवक तथा भादस गांव निवासी शक्ति के रूप में हुई है. हिंसा में मारे गए चौथे व्यक्ति की अभी पहचान नहीं हो पाई है. 

हिंसा में घायल 23 लोगों में 10 पुलिसकर्मी भी शामिल
नूंह में हिंसा के दौरान घायल हुए 23 लोगों में 10 पुलिसकर्मी शामिल हैं. पुलिस ने दंगे के संबंध में जिले में 11 प्राथमिकी दर्ज की हैं और 27 लोगों को हिरासत में लिया है. जिले में हिंसा के दौरान कम से कम 120 वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए गए. इनमें से पुलिसकर्मियों के आठ वाहनों समेत 50 वाहन आग के हवाले कर दिए गए. हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को बताया कि नूंह जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया है. 

हिंसा प्रभावित इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात
मुस्लिम बहुल नूंह में हिंसा की खबर फैलते ही, निकटवर्ती सोहना में भीड़ ने स्पष्ट रूप से इस समुदाय के लोगों के चार वाहनों और एक दुकान को आग लगा दी. पुलिस ने बताया कि नूंह और सोहना में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं, लेकिन मंगलवार को ताजा हिंसा की कोई खबर नहीं आई. पुलिस के अनुसार नूंह और अन्य प्रभावित इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार को कहा कि घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ ‘‘कड़ी कार्रवाई’’ की जाएगी. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि आज की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. मैं सभी लोगों से प्रदेश में शांति बनाए रखने की अपील करता हूं. दोषी लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन पायलट ने बताया पंजाब कांग्रेस का प्लान, राहुल गांधी की रैली पर क्या बोले?
सचिन पायलट ने बताया पंजाब कांग्रेस का प्लान, राहुल गांधी की रैली पर क्या बोले?
भगवंत मान के गढ़ में राहुल करेंगे मिशन 2027 का शंखनाद, बढ़ी सियासी हलचल
भगवंत मान के गढ़ में राहुल करेंगे मिशन 2027 का शंखनाद, बढ़ी सियासी हलचल
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget