एक्सप्लोरर

'यकीन ही नहीं हो रहा...', विनेश फोगाट के बाहर होने पर और क्या बोले बजरंग पूनिया

Bajrang Punia On Vinesh Phogat: बजरंग पूनिया ने आगे कहा, "आज सुबह जो हुआ उसपर कोई यकीन नहीं करना चाहता. पूरा देश आसूं नहीं रोक पा रहा है. सब देशों के ओलंपिक मेडल एक तरफ और आपका मेडल एक तरफ.

Bajrang Punia On Vinesh Phogat Disqualification: विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक 2024 से डिसक्वालीफाई होने पर रेसलर बजरंग पूनिया की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा दुनिया का हर इंसान आपके (विनेश फोगाट) लिए दुआ कर रहा था. आज सुबह जो हुआ उसपर कोई यकीन नहीं करना चाहता.

बजरंग पूनिया ने कहा, "विनेश तुम हिम्मत और नैतिकता की गोल्ड मेडलिस्ट हो. माटी की बेटी हो इसलिए ये मेडल भी माटी का है. बहुत हौसले से लड़ी हो. कल जब खेलने से पहले ओलंपिक ऑफिशियल्स ने आपका वजन लिया तो आपका वजन एकदम परफेक्ट था."

बजरंग पूनिया ने आगे कहा, "आज सुबह जो हुआ उसपर कोई यकीन नहीं करना चाहता. 100 ग्राम. यकीन ही नहीं हो रहा कि यह तुम्हारे साथ हुआ है. पूरा देश आसूं नहीं रोक पा रहा है. सब देशों के ओलंपिक मेडल एक तरफ और आपका मेडल एक तरफ."

उन्होंने ये भी कहा, "दुनिया का हर इंसान आपके लिए दुआ कर रहा था. दुनिया की हर महिला को यह मेडल पर्सनल मेडल जैसा लग रहा था. काश दुनिया की सब महिलाओं की ये आवाजें सही जगह पहुंच पाएं. उम्मीद करता हूं कि ओलंपिक खेल रहीं दुनिया की सभी महिला पहलवान विनेश के साथ सॉलीडेरिटी में खड़ी होंगी."

सीएम मान ने विनेश फोगाट के चाचा से की मुलाकात
वहीं पंजाब के सीएम भगवंत मान ने हरियाणा के चरखी दादरी में भारतीय पहलवान विनेश फोगट के चाचा महावीर फोगट से मुलाकात की. सीएम मान ने कहा कि ऐसी गलतियां इतने ऊंचे स्तर पर हो रही हैं. कोच और फिजियोथेरेपिस्ट को लाखों में भुगतान किया जाता है. क्या वे वहां छुट्टियां मनाने गए हैं.

बता दें कि बुधवार (7 अगस्त) को विनेश को महिलाओं की 50 किलो कुश्ती स्पर्धा के फाइनल से पहले वजन अधिक पाए जाने के कारण बुधवार को ओलंपिक से अयोग्य घोषित कर दिया गया. विनेश ने ओलंपिक के फाइनल मुकाबले में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनकर इतिहास रचा था.

Vinesh Phogat Disqualified: 'बाल ही कटवा देतीं अगर...', विनेश फोगाट के परिवार से मुलाकात के दौरान बोले सीएम भगवंत मान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget