एक्सप्लोरर

Budget 2024: ‘लंगड़ी सरकार जिनके सहारे खड़ी है, उनको...', बजट पर क्या बोलीं हरसिमरत कौर बादल

Budget 2024 News: शिरोमणि अकाली दल सांसद हरसिमरत कौर बादल ने बजट को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ये सरकार बचाओ बजट था. इसमें ऐसे राज्यों के लिए घोषणा की गई, जिससे सरकार खड़ी रहे.

Union Budget 2024: बजट को लेकर केंद्र की बीजेपी सरकार लगातार विपक्ष के निशाने पर है. इसी कड़ी में शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने मैंने मंगलवार को भी कहा था कि यह 'सरकार बचाओ बजट' है. यहां आंध्र प्रदेश और बिहार, लंगड़ी सरकार जिनके सहारे खड़ी है, उनको संतुष्ट करने के लिए ये बजट पेश हुआ है बाकि तो ऐसा लगता है जैसे कोई है ही नहीं.

हरसिमरत कौर बादल ने आगे कहा कि वे बाढ़ के बारे में बात करते हैं, लेकिन उन्होंने पंजाब में बाढ़ के लिए कुछ नहीं किया, जबकि वहां एक साल में 2-2 बार बाढ़ आई है. किसानों से किए गए वादों के बावजूद उनके लिए कुछ नहीं किया गया. किसान इतनी तकलीफ में है, फिर भी उनके बारे में कुछ नहीं किया गया, न युवा के लिए न ही मजदूरों के लिए कुछ किया गया.

अकाली दल सांसद ने कहा कि पिछले 6 बजट से पंजाब पर ध्यान नहीं दिया गया, जो लोग दूसरी पार्टियां छोड़कर बीजेपी में पंजाब के मसले हल करने की बात करके शामिल हुए हैं उनको जवाब देना चाहिए. कौन सा मसला हल हो रहा है 6 बजट से पंजाब का नाम तक नहीं लिया जा रहा. ये बिल्कुल भेदभाव है. ये सरकार बचाओ बजट था. इसलिए ऐसे राज्यों के लिए घोषणा की गई है कि जिससे सरकार खड़ी रहे.

किसानों की राहुल गांधी से मुलाकात पर भी बोलीं हरसिमरत कौर
किसानों की कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात को लेकर भी हरसिमरत कौर बादल ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सिर्फ बयानबाजी और बातें कर सकते हैं. दस साल तक उनकी सरकार थी, उन्होंने किसानों के लिए क्या किया. अभी पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार से पहले कांग्रेस की ही सरकार थी. सारे किसानों का कर्जा माफ करने का उन्होंने वादा किया था. 5 साल में एक भी किसान का कर्जा माफ नहीं किया गया. किसानों के लिए कोई कुछ करता है तो वो शिरोमणि अकाली दल है. किसानों के थोपे गए काले कानूनों के विरोध में अकाली दल ने बीजेपी से अपना गठबंधन तोड़ दिया था.

यह भी पढ़ें: Budget 2024: 'हरियाणा में बीजेपी के पास...’, बजट को लेकर कुमारी सैलजा ने मोदी सरकार को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
बिट्टू, अमरिंदर… पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच मनीष तिवारी ने शेयर की 5 साल पुरानी फोटो
बिट्टू, अमरिंदर… पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच मनीष तिवारी ने शेयर की 5 साल पुरानी फोटो
पंजाब चुनाव के लिए अमृतपाल सिंह की पार्टी ने उतारे 2 और कैंडिडेट, देखें लिस्ट
पंजाब चुनाव के लिए अमृतपाल सिंह की पार्टी ने उतारे 2 और कैंडिडेट, देखें लिस्ट
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल गांधी के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget