एक्सप्लोरर

Budget 2024: 'हरियाणा में बीजेपी के पास...’, बजट को लेकर कुमारी सैलजा ने मोदी सरकार को घेरा

Union Budget 2024: बजट को लेकर बीजेपी की मोदी सरकार लगातार कांग्रेस के निशाने पर है. कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने बजट में हरियाणा को पूरी तरह अनदेखा करने का आरोप लगाया है.

Budget 2024 News: हरियाणा के सिरसा से कांग्रेस की सांसद कुमारी सैलजा की बजट को लेकर प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि आज संसद में कांग्रेस पार्टी की ओर से बजट पर चर्चा की शुरुआत करते हुए बीजेपी की विफल नीतियों को उजागर करूंगी. इस बजट में जनता के हितों को अनदेखा किया गया है और सिर्फ खोखले वादों का सहारा लिया गया है. देश को असली विकास की जरूरत है, न कि सिर्फ आंकड़ों के खेल की.

कुमारी सैलजा ने एक और पोस्ट में लिखा कि देश में बेरोजगारी अपने चरम पर है. मौजूदा सरकार ने बजट में भी हमारे युवाओं, बेरोजगारों, किसानों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए कुछ नहीं किया. हरियाणा में बीजेपी के पास पिछले 10 सालों से दिखाने के लिए कुछ नहीं है और न ही भविष्य के लिए उनके पास कोई योजना है. इस बजट में हरियाणा को पूरी तरह से अनदेखा किया गया है. 

दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बजट को बताया निराशाजनक
वहीं रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बजट को पूरी तरह से निराशाजनक बताया है. उन्होंने कहा कि इस बजट में देश की जो ज्वलंत समस्याएं हैं, खासतौर पर रिकॉर्ड बेरोजगारी और बढ़ती हुई मंहगाई. बेरोजगारी और महंगाई को कम करने के लिए कोई कदम नहीं उठाये गए. बजट में किसान और गरीबों को राहत पहुंचाने के लिए कोई कदम नहीं उठाये गए. केवल आंध्रप्रदेश और बिहार बार-बार उन्हीं की चर्चा होती रही. उन्हीं को आवंटन किया गया. उन्हीं पर फोकस रखा गया. कई प्रदेशों का तो नाम भी नहीं लिया गया. 

‘हरियाणा को बजट में कुछ नहीं मिला’
दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा को बजट में कुछ नहीं मिला यहां तक की बजट के दौरान एक बार फिर हरियाणा का नाम लेना वित्त मंत्री ने ठीक नहीं समझा. बजट में हरियाणा का नाम ही नहीं आया. क्या हरियाणा देश का हिस्सा है कि नहीं मैं सवाल पूछना चाहता हूं. अगर वो बजट में हरियाणा को भूल गए तो हरियाणा की जनता कमल के फूल को भूल जाएगी.

यह भी पढ़ें: गुरुग्राम नगर निगम का चला बुलडोजर, उल्हावास गांव में कब्जा की हुई जमीन को कराया खाली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वाहेगुरु से आदेश मिला था', सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले आरोपी का खुलासा
'वाहेगुरु से आदेश मिला था', सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले आरोपी का खुलासा
'आपकी बहादुरी को...', सुखबीर सिंह बादल की जान बचाने वाले जवान से बोलीं हरसिमरत कौर
'आपकी बहादुरी को...', सुखबीर सिंह बादल की जान बचाने वाले जवान से बोलीं हरसिमरत कौर
PM मोदी और अमित शाह ने जाना सुखबीर सिंह बादल का हाल, सांसद पत्नी ने जताया आभार
PM मोदी और अमित शाह ने जाना सुखबीर सिंह बादल का हाल, सांसद पत्नी ने जताया आभार
सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, AAP नेता ने कहा- बेअदबी और गोलीकांड का इंसाफ कब?
सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, AAP नेता ने कहा- बेअदबी और गोलीकांड का इंसाफ कब?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget