एक्सप्लोरर

Punjab: बीजेपी में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद तरुण चुघ का पहला बयान, ‘हम सब का टारगेट’

बीजेपी के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ को इससे पहले भी पार्टी में कई बड़ी जिम्मेदारियां मिल चुकी है. पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से नजदीकी का लाभ उन्हें मिलता रहा है.

Punjab News: मिशन 2024 की तैयारियों में जुटी बीजेपी ने हर मोर्चे पर मजबूती के लिए तैयारी करना शुरू कर दिया है. इसी रणनीति के तहत बीजेपी के राष्ट्रीय जेपी नड्डा ने अपनी नई टीम का चुनाव भी कर लिया है और अपनी इस नई टीम की घोषणा भी कर दी है. इस नई टीम में 38 नेताओं को जगह मिली है. जिसमें से दो नाम पंजाब से भी है. पंजाब से जो बड़ा नाम नड्डा की टीम में शामिल हुआ है वो है तरुण चुघ, नई जिम्मेदारी मिलने के साथ ही अब तरुण चुघ की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. 

‘जो जिम्मेदारी मिली उसे मेहनत से पूरा करेंगे’
बीजेपी के राष्ट्रीय जेपी नड्डा की टीम में राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी मिलने के साथ ही पंजाब से बीजेपी के वरिष्ठ नेता तरुण चुघ ने कहा कि पार्टी ने जो उन्हें जिम्मेदारी दी है उसे वो मेहनत से पूरा करेंगे. 2023 के विधानसभा चुनाव और 2024 का लोकसभा चुनाव जीतना हम सब का टारगेट है. वहीं नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने निम्नलिखित केंद्रीय पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की है. आप सभी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं.

विधानसभा चुनावों के हार के बावजूद चुघ का बढ़ता गया कद
आपको बता दें कि तरुण चुघ अपने केंद्रीय विधानसभा हलके से दो बार 2012 और 2014 में चुनाव लड़ा. लेकिन दोनों ही बार उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा. 2012 में तो वो अपने घर का बूथ तक हार गए थे. लेकिन राष्ट्रीय राजनीति में वो लगातार आगे बढ़ते चले गए. उन्हें एक के बाद एक कई बड़ी जिम्मेदारियां मिल चली गई. एक वार्ड अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय महामंत्री तक की तरुण चुघ की यात्रा बहुत ही चुनौतीपूर्ण रही है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े होने की वजह से पार्टी में उनको तरजीह भी मिलती रही है. उन्हें पीएम मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह से नजदीकी का लाभ भी मिलता रहा है. 

यह भी पढ़ें: New Sports Policy: अब खेलों में और आगे बढ़ेगा हरियाणा, सरकार इस नई नीति पर करने वाली काम, मेडल जीतने वाले होंगे मालामाल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget