एक्सप्लोरर

Kashmir Singh Sohal Death: पंजाब में AAP विधायक कश्मीर सिंह सोहल का निधन, सीएम भगवंत मान ने जताया दुख

AAP MLA Kashmir Singh Sohal Death: आप विधायक कश्मीर सिंह सोहल का निधन हो गया है. उनके निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दुख जताया है. दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी शोक जताया है.

AAP MLA Kashmir Singh Sohal Death News: आम आदमी पार्टी के तरनतारन से विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल का आकस्मिक निधन हो गया है. लंबी बीमारी के चलते उन्हें देर रात अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उन्होंने आखिरी सांस ली. उनके निधन की सूचना से पार्टी के नेताओं और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई

मुख्यमंत्री ने एक्स पर साझा किया शोक संदेश

डॉ. सोहल पार्टी के एक मेहनती और जमीन से जुड़े नेता के रूप में पहचाने जाते थे. उनके निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गहरा दुख व्यक्त किया है. सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शोक संदेश साझा करते हुए लिखा, "तरनतारन से हमारे पार्टी के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के आकस्मिक निधन की दुखद खबर मिली. सुनकर बेहद दुःख हुआ. डॉ. साहब पार्टी के एक मेहनती और संघर्षशील नेता थे."

उन्होंने आगे लिखा, "इस दुख भरी घड़ी में उनके परिवार के प्रति दिल से हमदर्दी. परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार सहित चाहने वालों को इस मुश्किल समय में धैर्य और हिम्मत दे. वाहेगुरु वाहेगुरु."

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के निधन पर दुःख जताया है. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "डॉ. कश्मीर सिंह सोहल जी के निधन की ख़बर बेहद दुखद है. प्रभु उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस मुश्किल समय में हिम्मत दे."

राजनीति और सामाजिक कार्यों में रहा योगदान

डॉ. सोहल न सिर्फ एक सक्रिय विधायक थे, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक मुद्दों पर भी उनकी गहरी पकड़ थी. वे लगातार अपने क्षेत्र में विकास कार्यों और जनता से जुड़ी समस्याओं के समाधान में जुटे रहते थे. उनके निधन से आम आदमी पार्टी को एक बड़ा राजनीतिक नुकसान हुआ है.

विधायक के निधन की खबर मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई. कई नेताओं और संगठनों ने भी उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोगा ग्रेनेड हमले में बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से आया विस्फोटक, ट्रेन को उड़ाने की थी साजिश
मोगा ग्रेनेड हमले में बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से आया विस्फोटक, ट्रेन को उड़ाने की थी साजिश
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी संग पीएम आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका गांधी ने बताई असली वजह, बोलीं- 'इन्हीं बच्चों ने हमें...'
राहुल गांधी संग PM आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका ने बताई वजह, बोलीं- 'इन्हीं ने...'
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
संन्यास के बाद भी नहीं रुके बेन स्टोक्स, यहां खेली नाबाद शतकीय पारी, दिलाई टीम को जीत
संन्यास के बाद भी नहीं रुके बेन स्टोक्स, यहां खेली नाबाद शतकीय पारी, दिलाई टीम को जीत
Dhamaal 4 BO Collection Day 12: दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूल लिया बजट?
दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूला बजट?
ईरान से जंग लड़ते-लड़ते खाली हो गया अमेरिका की मिसाइलों का जखीरा? US में किसने कर दिया ये चौंकाने वाला दावा
ईरान से जंग लड़ते-लड़ते खाली हो गया अमेरिका की मिसाइलों का जखीरा? US में किसने कर दिया ये चौंकाने वाला दावा
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
Embed widget