एक्सप्लोरर

अब पंजाब के लुधियाना में आया नीले ड्रम वाला खौफनाक केस, शख्स के पैर और गले में बंधी मिली रस्सी 

Ludhiana Blue Drum Case: लुधियाना के शेरपुर में एक नीले ड्रम में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, जिसके हाथ-पैर बंधे हुए थे. पुलिस ने 42 ऐसी कंपनियों की लिस्ट तैयार की है, जो ऐसे ड्रम बनाती हैं.

Ludhiana Dead Body in Blue Drum: पंजाब के लुधियाना में एक नीले ड्रम से एक शख्स का शव बरामद हुआ है. लुधियाना के शेरपुर इलाके में मिले इस ड्रम में जो डेड बॉडी मिली है, उसके पैर और गले में रस्सी बंधी मिली. शव को प्लास्टिक के बोरे में लपेटा गया था. इलाके में बदबू आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया.

थाना डिवीजन नंबर-6 की एसएचओ कुलवंत कौर के अनुसार, मृतक प्रवासी हो सकता है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया है. फिलहाल, शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं, लेकिन शव की हालत खराब है.

पुलिस ने बनाई ड्रम कंपनियों की लिस्ट
लुधियाना में करीब 42 ड्रम कंपनियां है जहां ऐसे ड्रम तैयार होते हैं. पुलिस ने इन ड्रम कंपनियों की भी लिस्ट बनाई है. पुलिस को जो ड्रम बरामद हुआ है, वह बिल्कुल नया है. शक है कि हत्या पूरी प्लानिंग की गई है. हत्या से पहले ही ड्रम को ताजा खरीदा गया है.

फिलहाल, पुलिस ने घटना स्थल से करीब 5 किलोमीटर तक का एरिया चेक करना शुरू कर दिया है. सीसीटीवी फुटेज आदि चैक किए जा रहे हैं. सेफ सिटी कैमरों का भी पुलिस सहारा ले रही है. वहीं, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड के कैमरे भी चेक करवाए जा रहे हैं. लाडोवाल टोल प्लाजा से शेरपुर तक का रूट मैप भी पुलिस ट्रैक कर रही है. कुछ संदिग्ध वाहनों के नंबर पुलिस चेक कर रही है. 

घटनास्थल के आसपास रहते हैं कई प्रवासी
थाना डिवीजन नंबर 6 की एसएचओ कुलवंत कौर ने कहा कि कई ड्रम कंपनियों से भी बातचीत चल रही है. घटना स्थल के आस-पास काफी प्रवासी रहते हैं. इस कारण उनसे भी पूछताछ की जा रही है.

इससे पहले सूटकेस में मिला था शव
पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम के बाद पता चल पाएगा कि किन हालात में व्यक्ति की मौत हुई है. जिस जगह से ये शव मिला है, वहां से करीब 500 मीटर दूर रेलवे ट्रैक पर 1 वर्ष पहले एक अज्ञात व्यक्ति का शव सूटकेस में मिला था. आरपीएफ के कर्मचारी को पैट्रोलिंग के दौरान एक प्लास्टिक के लिफाफे में व्यक्ति की कटी हुई टांगें मिली थीं.

छानबीन के दौरान पुलिस को कटी हुई टांगों के बाद पुल के ऊपर एक सूटकेस भी मिला. इस केस को आज तक पुलिस हल नहीं कर पाई.

अभी तक गुमशुदगी की रिपोर्ट नहीं मिली
पुलिस अधिकारी ने बताया कि कल सुबह हमें जानकारी मिली कि एक डेडबॉडी प्लॉट में पड़ी है. जब जाकर मौके पर देखा गया तो बॉडी ड्रम से बाहर थी और कपड़े से लिपटी हुई थी. मृतक की उम्र 35 से 40 साल रही होगी. मौके पर फॉरेंसिक टीम और अन्य को बुलाया गया. 

हाईवे साइड एक कैमरा लगा है, उसे चेक किया गया है. उसमें कुछ नहीं है. बैक साइड रेलवे ट्रैक है. वहां फैक्ट्रियों के कैमरे चेक किए गए, कुछ नहीं मिला. अभी कोई गुमशुदगी की तहरीर भी नहीं मिली है. फिलहाल, इन्वेस्टिगेट किया जा रहा है. जो भी चीजें सामने आएंगी, साझा की जाएंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget