एक्सप्लोरर

Punjab News: कांग्रेस के अंदर लड़ाई और ज्यादा बढ़ी, सुनील जाखड़ ने चरणजीत चन्नी को पार्टी के लिए बोझ बताया

Punjab News: सुनील जाखड़ ने उन नेताओं की भी निशाने पर लिया जिन्होंने चरणजीत सिंह चन्नी का समर्थन किया था. सुनील जाखड़ ने चन्नी पर अब तक का सबसे करारा हमला बोला है.

Punjab News: पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी की आंतरिक कलह और ज्यादा बढ़ गई है. पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) ने चरणजीत सिंह चन्नी को बोझ करार दिया. सुनील जाखड़ ने उन नेताओं पर भी हमला बोला जिन्होंने सीएम पद के लिए चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) के नाम की वकालत की थी.

कांग्रेस की एक नेता ने चरणजीत सिंह चन्नी को पार्टी के लिए संपत्ति करार दिया था. इसी बात को लेकर पलटवार करते हुए सुनील जाखड़ ने कहा, ''संपत्ति, क्या मजाक कर रहे हैं. शुक्र है की चरणजीत सिंह चन्नी को राष्ट्रीय खजाना घोषित नहीं किया गया है.''

सुनील जाखड़ ने आगे कहा, ''कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में चरणजीत सिंह चन्नी को खजाना नहीं बताया. चन्नी सिर्फ उस नेता के लिए संपत्ति हो सकते हैं. लेकिन पार्टी के लिए वो बोझ ही रहे हैं. किसी और ने नहीं बल्कि उनके लालच ने पार्टी को नीचे गिराया है.''

अंबिका सोनी पर बोला हमला

चरणजीत सिंह चन्नी के बहाने सुनील जाखड़ ने कांग्रेस की दिग्गज नेता अंबिका सोनी को निशाने पर लिया है. अंबिका सोनी ने चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम बनाने की वकालत की थी. अमरिंदर सिंह को हटाने के बाद सुनील जाखड़ सीएम पद के लिए विधायकों की पहली पसंद थे. लेकिन पार्टी ने जाखड़ की बजाए चन्नी पर भरोसा जताया.

विधानसभा चुनाव के दौरान पहली बार सुनील जाखड़ ने अपना दर्द बयां किया था. सुनील जाखड़ ने कहा था कि वह हिंदू होने की वजह से राज्य के सीएम नहीं बन पाए. बता दें कि चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा.

Rajya Sabha Election: पंजाब में राज्यसभा की पांच सीटों पर 31 मार्च को होगा चुनाव, आयोग ने की घोषणा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
बिट्टू, अमरिंदर… पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच मनीष तिवारी ने शेयर की 5 साल पुरानी फोटो
बिट्टू, अमरिंदर… पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच मनीष तिवारी ने शेयर की 5 साल पुरानी फोटो
पंजाब चुनाव के लिए अमृतपाल सिंह की पार्टी ने उतारे 2 और कैंडिडेट, देखें लिस्ट
पंजाब चुनाव के लिए अमृतपाल सिंह की पार्टी ने उतारे 2 और कैंडिडेट, देखें लिस्ट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट

Embed widget