एक्सप्लोरर

Rajya Sabha Election: पंजाब में राज्यसभा की पांच सीटों पर 31 मार्च को होगा चुनाव, आयोग ने की घोषणा

Rajya Sabha Election: पंजाब की पांच राज्यसभा सीटों पर 31 मार्च को चुनाव होगा. पांच में से चार सीटें आम आदमी पार्टी के हिस्से में जाना तय है.

Rajya Sabha Election: पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में अब पांच सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव होने जा रहा है. पंजाब से चुने गए राज्यसभा (Rajya Sabha) के पांच सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त होने के साथ ही निर्वाचन आयोग ने संसद के ऊपरी सदन में चुनाव की तिथि की घोषणा कर दी है. सभी पांच सीटों पर 31 मार्च को मतदान होना है.

शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखदेव सिंह ढींडसा, कांग्रेस के प्रताप सिंह बाजवा, शमशेर सिंह दुल्लो, भारतीय जनता पार्टी के श्वेत मलिक और शिरोमणि अकाली दल के नरेश गुजराल का राज्यसभा का कार्यकाल नौ अप्रैल को खत्म होने वाला है.

पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस करुणा राजू ने कहा कि 14 मार्च सोमवार को चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी. एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि नामांकन भरने की अंतिम तिथि 21 मार्च है और जांच पड़ताल 22 मार्च को की जाएगी. नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 24 मार्च तय की गई है. मतदान 31 मार्च को सुबह नौ बजे से दोपहर चार बजे तक होगा और मतगणना उसी दिन शाम पांच बजे की जाएगी.

आप के हिस्से आएंगे चार सीटें

राजू ने कहा कि दो अप्रैल से पहले चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र विधानसभा सचिव को सौंपना होगा जो राज्यसभा चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारी हैं. नामांकन पत्र, होली के कारण 18 मार्च को और रविवार के चलते 20 मार्च को नहीं भरे जा सकेंगे.

विधानसभा चुनाव में 92 सीटें जीतने वाली आम आदमी पार्टी के हिस्से में चार सीटें जाना तय माना जा रहा है. राज्यसभा की एक सीट कांग्रेस पार्टी के हिस्से में जा सकती है. हालांकि कांग्रेस पार्टी को इसके लिए एक निदर्लीय विधायक के समर्थन की जरूरत पड़ सकती है.

Punjab News: पूर्व मंत्री बलबीर सिंह ने नवजोत सिद्धू और चरणजीत चन्नी पर फोड़ा हार का ठीकरा, कहा- इन्होंने कांग्रेस को बर्बाद किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
पंजाब कांग्रेस में फिर खेमेबाजी, चन्नी ने ऐसा क्या किया?
पंजाब कांग्रेस में फिर खेमेबाजी, चन्नी ने ऐसा क्या किया?
पंजाब: नशे के खिलाफ फेलोशिप, Aug से दूसरे बैच के आवेदन
पंजाब: नशे के खिलाफ फेलोशिप, Aug से दूसरे बैच के आवेदन
'पंजाब में 10 सरकारी नौकरियों के पेपर लीक हुए', सुखबीर बादल का बड़ा हमला
'पंजाब में 10 सरकारी नौकरियों के पेपर लीक हुए', सुखबीर बादल का बड़ा हमला

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
Embed widget