एक्सप्लोरर

Punjab Politics: पंजाब की कानून व्यवस्था को लेकर सुखबीर सिंह बादल का AAP पर निशाना, CM मान को लेकर कही ये बात

Bathinda News: पंजाब की कानून व्यवस्था को लेकर अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने बठिंडा में महिला के साथ हुई झपटमारी की घटना का वीडियो शेयर करते हुए पंजाब सरकार को घेरा है.

Punjab News: पंजाब में कानून व्यवस्था को लेकर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार को घेरा है. बादल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा कि पंजाब में हत्याएं, मादक पदार्थों की तस्करी, जमीन पर कब्जा, अवैध खनन और झपटमारी की ऐसी घटनाएं रोजमर्रा की बात हो गई हैं. अकाली दल पंजाब की स्थिति पर तत्काल ध्यान देने की मांग करता है. 

लेकिन मुख्यमंत्री अपने दिल्ली वाले बॉस अरविंद केजरीवाल के ड्राइवर की भूमिका निभाने में व्यस्त हैं. और मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और अन्य चुनावों के चुनाव प्रचार में लगे हुए है.

महिला से छीनी थी बालियां
दरअसल, अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने जो वीडियो शेयर किया है. वो बठिंडा का है जहां सुबह के 5 बजे के करीब मंदिर जा रही महिला को बदमाशों ने अपना शिकार बनाया. बाइक पर सवार होकर आए झपटमारों में से आरोपी बाइक पर बैठा रहा और दूसरे ने महिला से जबरदस्ती उसकी बालियां छीनी. इस दौरान महिला झपटमारों को पकड़ते हुए नीचे भी गिर गई. लेकिन फिर भी वो झपटमार महिला को धक्का देकर उसकी बालियां छीन ले गए. ये सारी वारदात एक सीसीटीवी वीडियो में कैद हो गई. 

बठिंडा में व्यापारी की दिनदहाड़े हुई थी हत्या
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले बठिडा में ही माल रोड एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह मेला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हरजिंदर सिंह मेला अपनी दुकान के बाहर कुर्सी पर बैठे हुए थे इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए अपराधियों ने उनपर फायरिंग कर दी. उन्हें तुरन्त अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना को लेकर भी अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब सरकार को घेरा था. उनका एक्स पर पोस्ट कर लिखा था कि आम आदमी पार्टी के शासन में पंजाब में ऐसी घटनाएं आम हो गई हैं. पूरा व्यापारिक समुदाय भय की स्थिति में है.

यह भी पढ़ें: Stubble Burning: हरियाणा-पंजाब में पराली जलाने वालों की अब खैर नहीं, केंद्र की तरफ से भेजे जाएंगे उड़नदस्ते, रखेंगे पैनी नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
Exclusive: चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget