एक्सप्लोरर

सुखबीर सिंह बादल ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, कौन होगा नया चीफ?

Sukhbir Singh Badal Resigns: सुखबीर सिंह बादल ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने वर्किंग कमेटी को अपना इस्तीफा सौंपा.

Sukhbir Singh Badal Resigns: शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. पार्टी की वर्किंग कमेटी को इस्तीफा दिया है. बादल ने अपने नेतृत्व में विश्वास जताने और पूरे कार्यकाल के दौरान पूरे दिल से समर्थन और सहयोग देने के लिए सभी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है.

शिरोमणि अकाली दल के नेता दलजीत सिंह चीमा ने कहा, "शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने नए अध्यक्ष के चुनाव का मार्ग प्रशस्त करने के लिए आज पार्टी की कार्यसमिति को अपना इस्तीफा सौंप दिया. उन्होंने अपने नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करने और पूरे कार्यकाल के दौरान पूरे दिल से समर्थन और सहयोग देने के लिए सभी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया."

 

'ये रूटीम प्रक्रिया'
हालांकि पार्टी नेता दलजीत सिंह चीमा ने इसे रूटीन पार्टी की प्रक्रिया बताया है. उन्होंने कहा कि 2019 दिसंबर में पार्टी अध्यक्ष का चुनाव हुआ था और पांच साल का कार्यकाल 14 दिसंबर को पूरा होने जा रहा है. इसलिए अध्यक्ष पद पर दोबारा चुनाव होंगे और इससे पहले ही सुखबीर सिंह बादल ने चुनावों से पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा कि पार्टी की वर्किंग कमेटी की बैठक सोमवार को होगी जिसमें सुखबीर सिंह बादल के इस्तीफे पर भी चर्चा होगी.

'इस्तीफा मांगने वाले थे गलत'
उन्होंने कहा कि जो लोग पार्टी से बगावत करके सुखबीर सिंह बादल का इस्तीफा मांग रहे थे वो गलत थे क्योंकि आज हुई पार्टी की अधिकांश लीडरशिप सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में विश्वास करती है. उन्होंने कहा कि कोई भी पार्टी नेता दिसंबर में होने वाले चुनाव में हिस्सा ले सकता है.

2008 में बने थे अध्यक्ष
बतादें कि साल 2008 में सुखबीर सिंह बादल ने शिरोमणि अकाली दल की कमान संभाली थी. बादल ने 16 साल और दो महीने तक शिअद के अध्यक्ष के रूप में काम किया. सुखबीर सिंह बादल से पहले उनके पिता प्रकाश सिंह बादल के पास पार्टी की कमान थी.

उपचुनाव से पहले लिया फैसला
सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा ऐसे समय में दिया है जब 20 नवंबर को पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है. उनके इस्तीफे के बाद अब देखना होगा कि शिरोमणि अकाली दल का नया चीफ किसे बनाया जाता है.

ये भी पढ़ें

लुधियाना में पति-पत्नी पर चलीं गोलियां, फायरिंग करने वाला बदमाश महिला पर रखता था बुरी नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget