एक्सप्लोरर

पंजाब में सियासी हलचल, सुखबीर सिंह बादल को लेकर अकाली दल ने लिया बड़ा फैसला

Sukhbir Singh Badal News: सुखबीर सिंह बादल ने 16 नवंबर को शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन तब पार्टी ने उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया था.

शिरोमणि अकाली दल की वर्किंग कमेटी ने सुखबीर सिंह बादल का पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा मंजूर कर लिया है. 16 नवंबर को सुखबीर बादल ने पद से इस्तीफा दिया था. लेकिन तब पार्टी ने इसे मंजूरी नहीं दी थी. अकाली दल के प्रवक्ता दलजीत सिंह चीमा ने पहले ही जानकारी दे दी थी कि 10 जनवरी को चंडीगढ़ में पार्टी के वर्किंग कमेटी की बैठक होगी और उस बैठक में बादल के इस्तीफे पर फैसला लिया जाएगा. 

सुखबीर सिंह बादल ने कहा, "पिछले पांच सालों में पार्टी की सेवा के लिए मुझसे जो भी संभव हो सका मैंने वो किया. वो कार्यकर्ता और नेता जिन्होंने मेरा समर्थन किया उन्हें मैं धन्यवाद देता हूं."

बादल को सुनाई गई थी धार्मिक सजा

अकाल तख्त साहिब के सिंह साहिबान की ओर से सुखबीर सिंह बादल और अन्य नेताओं को धार्मिक सजा सुनाई गई थी. इसका पालन भी उन्होंने किया. सुखबीर सिंह बादल को साल 2007 से 2017 तक सत्ता में रहने के दौरान धार्मिक गलतियों के आरोप में सजा सुनाई गई थी. उन पर आरोप है कि उन्होंने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को माफी दिलवाने में मदद की थी. उन्होंने राम रहीम के खिलाफ शिकायत वापस लेने में अपनी शक्तियों का इस्तेमाल किया था.

स्वर्ण मंदिर के गेट पर बादल पर हुई थी फायरिंग

इसके अलावा, उन पर पंथ के साथ गद्दारी करने का भी आरोप लगा. अकाल तख्त की तरफ से जब सिख समुदाय से जुड़े किसी शख्स को सजा सुनाई जाती है, तो उसे वह माननी पड़ती है. सजा के दौरान ही सुखबीर सिंह बादल पर पंजाब के अमृतसर में हमला किया गया था. उन पर गोली चलाई गई थी. लेकिन, वह बाल-बाल बच गए थे. सुखबीर सिंह बादल पर स्वर्ण मंदिर के गेट पर फायरिंग की गई थी. 

अगस्त में घोषित किया गया था तनखैया

नारायण सिंह चौरा नाम के शख्स ने बादल पर फायरिंग की थी. बादल स्वर्ण मंदिर के बाहर 4 दिसंबर को सेवादार की ड्यूटी निभा रहे थे. वे व्हीलचेयर पर बैठे थे. गोली दीवार पर जाकर लगी थी. सुखबीर सिंह बादल को अगस्त में अकाल तख्त द्वारा तनखैया घोषित किया गया था. 

Punjab: पंजाब में लड़कियों के घटते जन्म दर ने बढ़ाई चिंता, चौंकाने वाले हैं पठानकोट के आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सज्जन कुमार को दीपेंद्र हुड्डा ने बताया 'रोल मॉडल' तो भड़के चन्नी, बोले- 'अपनी जुबान...'
सज्जन कुमार को दीपेंद्र हुड्डा ने बताया 'रोल मॉडल' तो भड़के चन्नी, बोले- 'अपनी जुबान...'
चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget