एक्सप्लोरर

Punjab: पंजाब में लड़कियों के घटते जन्म दर ने बढ़ाई चिंता, चौंकाने वाले हैं पठानकोट के आंकड़े

Punjab Sex Ratio: पंजाब के कुछ जिलों में कन्या जन्म दर के आंकड़ों ने चिंता बढ़ा दी है. यहां 2023 के मुकाबले 2024 में लिंगानुपात में गिरावट देखी गई है. इसके पीछे कारण भी चिंताजनक हैं.

Punjab Sex Ratio News: हरियाणा में लिंगानुपात कम होने की चर्चा खूब होती है, लेकिन इसके पड़ोसी राज्य पंजाब की हालत भी बहुत अच्छी नहीं है. हालिया डेटा से यह जाकारी सामने आई है कि पंजाब के पठानकोट और गुरदासपुर इलाके में कन्या जन्म दर की स्थिति चिंताजनक है. यहां लिंगानुपात राज्य में सबसे कम है.

2023 में पठानकोट में जहां लैंगिक अनुपात 902 था, वह 2024 में घटकर 864 हो गया. प्रति 1000 लड़कों के जन्म की तुलना में केवल 864 कन्या का जन्म हुआ. गुरदासपुर की स्थिति भी चिंताजनक है. यहां लिंगानुपात 2023 में 888 था. हालांकि 2024 में इसमें सुधार हुआ है. यह 918 हो गया. कपूरथाला ऐसा जिला है जहां लिंगानुपात की स्थिति बेहतर है. हालांकि इसमें भी 5 पॉइंट की गिरावट हुई है. 2023 के 992 की तुलना में 2024 में आंकड़ा 987 रहा. कपूरथाला के बाद मलेरकोटला में स्थिति बेहतर है. यहां लैंगिक अनुपात 961 है. 

गर्भपात के कारण घटा लिंगानुपात

ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक सिविल सर्जन भरत भूषण ने कहा कि लिंगानुपात में गिरावट की वजह कन्या भ्रूण हत्या है. पीएनडीटी एक्ट प्रभावी होने के बाद हमें लगा कि लिंगानुपात में सुधार होगा, लेकिन स्थिति ज्यादा नहीं बदली है क्योंकि सीमावर्ती इलाकों में शिक्षा दर काफी कम है. गुरदासपुर और पठानकोट जम्मू-कश्मीर और हिमाचल से लगे हुए हैं. जहां महिलाएं को कन्या भ्रूण हत्या के लिए ले जाया जाता है. हमारी टीम ने कठुआ में रेड डाली थी और लोगों को पकड़ा था. गरीबी में रहने वाले लोग लड़कियां नहीं चाहते और गर्भपात करा लेते हैं. 

कपूरथाला में जागरूकता अभियान से पड़ा असर

उधर, कपूरथाला की अतिरिक्त उपायुक्त नवनीत बल का कहना है कि हमें खुशी है कि लिंगानुपात में हमारा जिला सबसे ऊपर है. हम छोटी-छोटी एक्टिविटी से लोगों को जागरूकर कर रहे हैं.  बता दें कि पंजाब के कुछ हिस्से हैं जहां गरीबी और पिछड़ापन है. जहां लिंगानुपात 900 से भी कम है. ऐसे में गर्भवती महिलाओं के ध्यान रखने के लिए एक सिस्टम बनाए जाने की जरूरत पर सामाजिक कार्यकर्ता जोर देते हैं. 

ये भी पढ़ें- Chhota Rajan News: दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की बिगड़ी तबीयत, एम्स में भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना में व्यापारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मंडी में आलू-प्याज के थोक का करता था कारोबार
लुधियाना में व्यापारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मंडी में आलू-प्याज के थोक का करता था कारोबार
Punjab News: ‘आप’ सरकार के चार साल पूरे, CM भगवंत मान बोले- सभी गारंटियां पूरी की
Punjab News: ‘आप’ सरकार के चार साल पूरे, CM भगवंत मान बोले- सभी गारंटियां पूरी की
Punjab: मोगा सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल, मेले में खिलौनों की दुकान लगाने जा रहे थे दोनों
Punjab: मोगा सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल, मेले में खिलौनों की दुकान लगाने जा रहे थे दोनों
कनाडा में मोगा के नौजवान की गोली लगने से मौत, टैक्सी सवार महिला पर होना था हमला
Punjab News: कनाडा में मोगा के नौजवान की गोली लगने से मौत, टैक्सी सवार महिला पर होना था हमला

वीडियोज

LPG Gas Crisis: गैस किल्लत पर अब भी भयंकर घमासान! | Strait of Hormuz | Iran Israel War Breaking
Pakistan Airstrike on Kabul: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत ने की कड़ी निंदा..! | Afganistan
LPG Gas Crisis: Hormuz के रास्ते में 22 जहाज अटके, धीरे-धीरे होगी एंट्री | Iran Israel War Breaking
Iran Vs US-Israel War: नेतन्याहू और ट्रंप अकेले पड़े! सहयोगियों ने ठुकराई अपील | Strait of Hormuz
Iran Vs US-Israel War: आसमानी तबाही! अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन अटैक, C-RAM ने ऐसे बचाया बगदाद! | Iraq

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं सोफिया फिरदौस, मुस्लिम MLA ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को दिया झटका
कौन हैं सोफिया फिरदौस, बागी मुस्लिम विधायक ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस का बिगाड़ा खेल
Varanasi News: गंगा के बीच इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी खाने-फेंकने के आरोप में 14 गिरफ्तार
वाराणसी: गंगा के बीच इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी खाने-फेंकने के आरोप में 14 गिरफ्तार
एमएस धोनी से अजिंक्य रहाणे तक, इन 7 स्टार खिलाड़ियों का आखिरी IPL सीजन, अब संन्यास लेना कंफर्म!
एमएस धोनी से अजिंक्य रहाणे तक, इन 7 स्टार खिलाड़ियों का आखिरी IPL सीजन, अब संन्यास लेना कंफर्म!
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
बॉलीवुड के बाद अब भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में किस्मत आजमाएंगे गोविंदा? निरहुआ के संग दिखे तो शुरू हुई ऐसी चर्चा
निरहुआ के संग दिखे गोविंदा, क्या अब भोजपुरी फिल्मों में आजमाएंगे हाथ? शुरू हुई ऐसी चर्चा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
High Cholesterol In Young Age: अब छोटी उम्र से ही कोलेस्ट्रॉल का खतरा, हार्ट अटैक से बचना है तो... 11 मेडिकल इंस्टीट्यूट ने जारी की गाइडलाइन
अब छोटी उम्र से ही कोलेस्ट्रॉल का खतरा, हार्ट अटैक से बचना है तो... 11 मेडिकल इंस्टीट्यूट ने जारी की गाइडलाइन
Video: ईरान ने कतर में बने यूएस बेस पर किया जोरदार हमला? खतरनाक हमले का वीडियो हो रहा वायरल
ईरान ने कतर में बने यूएस बेस पर किया जोरदार हमला? खतरनाक हमले का वीडियो हो रहा वायरल
Embed widget