एक्सप्लोरर

स्वर्ण मंदिर में सुखबीर बादल ने पूरी की सजा, कल तख्त केशगढ़ साहिब पर देंगे सेवा

Sukhbir Singh Badal News: शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर बादल को तनखैया घोषित करने के बाद उन्हें एक-एक कर अपनी धार्मिक सजा पूरी करनी है. इसी क्रम में उन्होंने बुधवार को स्वर्ण मंदिर में सेवा दी.

Punjab News: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) स्वर्ण मंदिर में अपनी धार्मिक सजा पूरी करने के बाद बुधवार को वहां से चले गए. फायरिंग के बाद भी वह गेट पर ही पहरेदारी करते रहे. उसके बाद स्वर्ण मंदिर में कीर्तन सुनने और बर्तन साफ करने की सजा पूरी की. इसके बाद वह वहां से चले गए.

सुखबीर बादल गुरुवार को आनंदपुर साहिब में धार्मिक सजा भुगतेंगे. आनंदपुर साहिब के अलावा, तलवंडी साबी स्थित तख्त दमदमा साहिब, मुक्तसर साहिब और फतेहगढ़ साहिब में सजा के अनुसार कार्य करेंगे. आनंदपुर साहिब में तख्त केशगढ़ साहिब पर सुखबीर बादल सजा भुगतेंगे. केशगढ़ साहिब सिख धर्म के पांच तख्तों में से एक है.

गले में तख्ती लटकाए दिखे सुखबीर बादल

सुखबीर बादल को तनखैया घोषित किए जाने के बाद धार्मिक सजा सुनाई गई थी. इसके तहत वह बुधवार को स्वर्ण मंदिर के बाहर पहरेदारी करते दिखे. उनके पैर में पिछले दिनों चोट लग गई थी इसलिए वह व्हीलचेयर पर बैठकर पहरेदारी करते हुए दिखे. नीले रंग की पोशाक पहने और हाथ में डंडा लिए वह पहरेदारी कर रहे थे. गले में तख्ती लटकाए नजर आए जिसपर लिखा था कि वह तनखैया घोषित किए गए हैं. साथ ही उनकी गलती भी तख्ते में दर्ज थी. एक घंटे तक कीर्तन भी सुना. 

सेवा के दौरान चली गोली

इसी दौरान एक व्यक्ति ने उनपर पिस्तौल तान दी. हालांकि कुछ सेवादारों ने उस व्यक्ति को वहां से खींचकर अपने नियंत्रण में ले लिया. इस दौरान गोली भी चली लेकिन सुखबीर बादल बाल-बाल बच गए. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वर्ष 2007 से 2017 के बीच पंजाब सरकार की कैबिनेट में रहे मंत्रियों को भी सजा सुनाई गई है. गुरमीत राम रहीम सिंह को माफी देने का मामला है. सुखबीर बादल के पिता प्रकाश सिंह बादल की सरकार में यह माफी दी गई थी.  

ये भी पढ़ें- Sukhbir Badal Attack: सुखबीर सिंह बादल पर हमले को लेकर BJP नेता जयवीर शेरगिल बोले- ‘उनकी हत्या का...’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget