एक्सप्लोरर

सुखबीर बादल पर हमले पर नेताओं ने जताई चिंता, कांग्रेस ने पंजाब सरकार को घेरा

Sukhbir Singh Badal Attack: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सुखबीर बादल पर हमले को लेकर विभिन्न दलों राजनेताओं ने निंदा की है. इसके साथ ही पूर्व सीएम की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए. 

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सुखबीर बादल के ऊपर अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर में हमले की कोशिश को लेकर अलग-अलग दलों के राजनेताओं के बयान भी सामने आए हैं. अधिकतर राजनेताओं ने इस घटना की निंदा करने के साथ ही सुरक्षा को लेकर सवाल भी खड़े किए हैं. कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने कहा कि यह हमला एक पूर्व मुख्यमंत्री के ऊपर करने की कोशिश की गई थी. एक ऐसे पूर्व मुख्यमंत्री जिनको अतिरिक्त सुरक्षा भी मिली हुई है. उसके बावजूद अगर उस परिसर में कोई हथियार लेकर पहुंच जाता है तो यह अपने आप में चिंता का विषय है.

शिवसेना नेता ने सुरक्षा पर उठाए सवाल

इसी तरह से शिवसेना उद्धव गुट की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी इस घटना को लेकर चिंता ज़ाहिर की है. प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि यह घटना अपने आप में चौंकाने वाली है. क्योंकि एक ऐसा परिसर जहां पर लोक शीश झुकाने के लिए जाते हैं वहां पर एक बड़ी घटना को अंजाम देने के मकसद से हथियार लेकर पहुंचना सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक की ओर इशारा कर रहा है.

कांग्रेस नेता ने सीएम मान का मांगा इस्तीफा

कांग्रेस सांसद अमर सिंह ने भी इस घटना पर सवाल उठाते हुए सीधे तौर पर राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया. कांग्रेस सांसद अमर सिंह ने कहा कि यह घटना राज्य सरकार और पुलिस की एक बड़ी नाकामी है. क्योंकि इस घटना में एक व्यक्ति स्वर्ण मंदिर तक हथियार लेकर पहुंच जाता है और किसी को भनक तक नहीं लगती. कांग्रेस सांसद ने सुरक्षा में जो कार्य करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का इस्तीफा भी मांगा है.

गौरतलब है कि बुधवार सुबह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सुखबीर बादल जब स्वर्ण मंदिर में सेवा करने के लिए पहुंचे थे तो उन पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई. हालांकि वहां मौजूद मुस्तैद  लोगों ने उसे हमले को तो नाकाम कर दिया. लेकिन पूरी सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल जरूर खड़ा हो गया है.

सुखबीर सिंह बादल की जान बचाने वाले ASI जसबीर सिंह का बड़ा खुलासा, पहले से थे अलर्ट

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget