एक्सप्लोरर

सुखबीर सिंह बादल की जान बचाने वाले ASI जसबीर सिंह का बड़ा खुलासा, पहले से थे अलर्ट

Sukhbir Singh Badal Attack: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल जब स्वर्ण मंदिर में सेवा दे रहे थे. पुलिस को यह जानकारी मिल गई थी कि कुछ गड़बड़ी हो सकती है इसलिए पंजाब पुलिस अलर्ट थी.

Punjab News: अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) पर बुधवार को स्वर्ण मंदिर परिसर में हुए जानलेवा हमले को नाकाम करने वाले एएसआई जसबीर सिंह का बयान सामने आया है. हमलावर को दबोचने वाले जसबीर सिंह वहां सादी वर्दी में तैनात थे और उन्होंने इस हमले को नाकाम किया. हमलावर सुखबीर बादल पर गोली चला पाता इससे पहले ही एएसआई जसबीर ने उसे दबोच लिया. 

पंजाब पुलिस की मुस्तैदी की सीएम भगवंत मान ने भी तारीफ की है. एएसआई जसबीर सिंह ने कहा, ''हमें स्वर्ण मंदिर में किसी गड़बड़ी को लेकर पहले ही आगाह किया गया था. सुखबीर बादल की मौजूदगी के बीच हम पहले से ही मुस्तैद थे. ''

हमलावर को पिस्टल निकालते ASI ने देखा, फुर्ती से लिया एक्शन

मीडिया से बातचीत में एएसआई जसबीर सिंह ने कहा, ''अफसरों ने पहले ही बताया था कि किसी तरह की घटना हो सकती है इसलिए मैं मुस्तैदी से खड़ा था. दरबार साहिब की मर्यादा को देखते हुए किसी की तलाशी नहीं ले सकते, किसी को रोक नहीं सकते. वो हमलावर आया. मैं मुस्तैदी से खड़ा था. जब वह पिस्टल निकालने लगा तो मैंने देख  लिया. उसकी पिस्टल भी छीन ली और उसे भी गिरफ्तार कर लिया.''

स्वर्ण मंदिर में सुखबीर बादल की सजा पूरी

तनखैया घोषित होने के बाद अकाली दल नेता सुखबीर बादल अपनी सजा भुगत रहे हैं. वह बुधवार को स्वर्ण मंदिर में गेट के बाहर खड़े थे. व्हीलचेयर पर बैठे सुखबीर बादल दरबान की तरफ हाथ में डंडा लिए मौजूद थे. इसी दौरान उनपर हमले की कोशिश की गई. हालांकि वह बाल-बाल बच गए. मामले में अभी सुखबीर बादल की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. सुखबीर बादल ने स्वर्ण मंदिर में अपनी सजा पूरी कर ली है.

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने पुलिस की तारीफ की है और साथ ही कहा है कि यह पंजाब और पंजाबियों को बदनाम करने की साजिश है जिसे नाकाम कर दिया गया है. 

ये भी पढ़ें- ‘9MM का हथियार...’, सुखबीर सिंह बादल पर हमले को लेकर डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला ने क्या बताया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा
भगवंत मान को 3 घंटे तक दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया! 50 हजार का जुर्माना भी लगाया
भगवंत मान को 3 घंटे तक दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया! 50 हजार का जुर्माना भी लगाया

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget