एक्सप्लोरर

Rohtak News: हरियाणा सीएम के कार्यक्रम में लगे मुर्दाबाद के नारे, छात्र-छात्राओं को लिया गया हिरासत में

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को रोहतक में स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती के दौरान कार्यक्रम में विरोध का सामना करना पड़ा. छात्र-छात्राओं ने सीएम के सामने मुर्दाबाद के नारे लगाए.

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के टैगौर ऑडिटोरियम में स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती मनाई गई. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (CM Manohar Lal Khattar) इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे. इस दौरान सीएम खट्टर को छात्र- छात्राओं का विरोध का सामना करना पड़ा. छात्र-छात्राएं मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे, पुलिस ने अन्य छात्रों को उकसाने के आरोप में दो छात्रों को गिरफ्तार कर लिया.

छात्र-छात्राओं ने मुर्दाबाद के लगाए नारे
स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती  के कार्यक्रम में सीएम मनोहर लाल खट्टर ने जैसे ही बोलना शुरू किया, छात्रों जोर-जोर से मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे. यह सब देख सीएम खट्टर को भी गुस्सा आ गया. उन्होंने कहा अब बहुत हो गया, बाहर निकालो इन्हें. इसके बाद कार्यक्रम में तैनात पुलिसकर्मियों विरोध करने वाले छात्र-छात्राओं को बाहर निकाल. छात्राओं का आरोप है कि हरियाणा उनके लिए सुरक्षित नहीं है. बसों में आते-जाते समय उनके साथ छेड़छाड़ होती है. जिसे सरकार रोक नहीं पा रही है. 

आरोपी छात्रों को किया गया गिरफ्तार
एसआई धन्नाराम ने बताया कि उनकी एमडीयू के कार्यक्रम में ड्यूटी लगी थी. करीब दो बजे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जैसे ही अपना संबोधन शुरू किया, कार्यक्रम में बैठे एक छात्र ने सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए. नारेबाजी कर रहे छात्र ने अन्य छात्रों को भी उकसाया जिसके बाद कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं भी नारे लगाने लगी. जिन्हें सीएम के आदेश से तुरन्त कार्यक्रम से बाहर किया गया. छात्र की पहचान गांव हमायुपुर निवासी दीपक और गांव सांघी निवासी राही के रूप में हुई है. दीपक और राही को वीवीआईपी कार्यक्रम का माहौल खराब करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. जमानती धारा होने के चलते उन्हें बाद जमानत दे दी गई.  

वही आपको बता दें कि कुछ दिन पहले भी ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला था. ई-टेंडरिंग का विरोध कर रहे सरपंच भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का विरोध करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्हें हिरासत में ले लिया गया था. 

यह भी पढ़ें: Punjab: पंजाब में 10 IPS सहित 13 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें- किसे कहां भेजा गया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
क्या पंजाब में बीजेपी- अकाली दल का फिर से होगा गठबंधन? इस बात से अटकलें तेज
क्या पंजाब में बीजेपी- अकाली दल का फिर से होगा गठबंधन? इस बात से अटकलें तेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget