एक्सप्लोरर

Haryana: मोबाइल गुम या चोरी होने पर अब डरने की जरूरत नहीं, नहीं हो सकेगा गलत इस्तेमाल, हरियाणा में शुरू हो रही है ये सुविधा

अब मोबाइल चोरी होने या गुम होने की स्थिति में आपको डरने घबराने की जरूरत नहीं है कोई आपके मोबाइल का मिसयूज नहीं कर पाएगा. इसके लिए हरियाणा में खास सुविधा शुरू हो रही है.

Haryana News: अब आपका मोबाइल गुम हो या चोरी आपको डरने की जरूरत नहीं है. क्योंकि अब आप मोबाइल चोरी या गुम होने पर खुद इसे घर बैठे ब्लॉक कर सकते हैं. इससे ना तो कोई आपके मोबाइल का गलत इस्तेमाल कर सकेगा, ना ही इससे कोई फोटो या डाटा चोरी कर सकेगा. केंद्र सरकार के द्वारा लॉन्च की गई सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर की वेबसाइट ceir.gov.in अब हरियाणा में भी काम करने वाली है. जिसके लिए प्रदेश के हर जिले में सीईआईआर डेस्क बनाई जाएगी. 

सीईआईआर डेस्क दर्ज करवा सकेंगे शिकायत
हर जिले में बनने वाली सीईआईआर डेस्क पर लोग अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकेंगे. इसके साथ मोबाइल ब्लॉक करवाने के लिए जानकारी भी हासिल कर सकेंगे. ceir.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन या डेस्क के पास जाकर मोबाइल गुम होने या चोरी होने की स्थिति में शिकायत दर्ज करवा सकेंगे. इसके लिए सबसे पहले नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर एफआईआर दर्ज करवानी होगी. खोए हुए नंबर का डुप्लीकेट सिम कार्ड लेना होगा. फिर CEIR पोर्टल व ceir.gov.in पर जाकर रिपोर्ट दर्ज करवा सकेंगे. शिकायत दर्ज करवाते समय आपके पास मोबाइल के आईएमईआई नंबर और उसका बिल होना जरूरी है. वहीं खुद एक अन्य मोबाइल नंबर भी देना होगा. शिकायत दर्ज होने के बाद मोबाइल नेटवर्क तक पहुंचने के लिए हैंडसेट अवरुद्ध हो जाएगा. सबसे अच्छी बात यह है कि पोर्टल पर मोबाइल ब्लॉक करने के साथ-साथ अनब्लॉक की भी सुविधा है मोबाइल मिलने की स्थिति में अनब्लॉक भी आप इसे कर सकते है. अगर किसी को आपको पोर्टल का उपयोग नहीं आता है तो सीईआईआर डेस्क आपकी मदद करेगा. वहीं फोन मिलने की स्थिति में सीईआईआर डेस्क पर मौजूद कर्मचारियों के द्वारा आपको सचित किया जाएगा.

स्टेट क्राइम ब्रांच मुख्यालय लगी कार्यशाला
सीईआईआर पोर्टल का प्रशिक्षण देने के लिए स्टेट क्राइम ब्रांच मुख्यालय में भारतीय दूरसंचार विभाग ने कार्यशाला लगाई थी. इस कार्यशाला के दौरान भारतीय दूरसंचार विभाग के डिप्टी डायरेक्टर जनरल असित कादयान और असिस्टेंट डायरेक्टर जनरल सचिन ने पुलिसकर्मियों को सीईआईआर पोर्टल के बारे में जानकारी दी गई. अभी पोर्टल की सीसीटीएनएस से टेस्टिंग चल रही है. 

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: आज लोकसभा चुनाव हुए तो बीजेपी-कांग्रेस में हो सकती है टक्कर, CNX सर्वे में आया चौकाने वाला रिजल्ट सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना में युवक की गोली मारकर हत्या, मशहूर कारोबारी का है बेटा
लुधियाना में युवक की गोली मारकर हत्या, मशहूर कारोबारी का है बेटा
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget