एक्सप्लोरर

Congress Crisis: हरियाणा कांग्रेस में दो फाड़! आपस में भिड़े SRK और हुड्डा ग्रुप के समर्थक, दिल्ली पहुंचा मामला

Haryana Politics: हरियाणा कांग्रेस में हुड्डा गुट और SRK गुट में फिर खींचतान दिखाई दे रही है. लेकिन अब मामला बढ़ता देख SRK गुट केंद्रीय आलाकमान के पास शिकायत लेकर पहुंचा.

Haryana News: हरियाणा कांग्रेस में लंबे समय से चल रही कलह अभी भी खत्म नहीं हुई है. हुड्डा गुट और SRK गुट के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है. एक तरफ जहां 9 साल से भंग चल रहे कांग्रेस के संगठन को खड़ा करने की कवायद हो रही है. वहीं दूसरी तरफ इन दोनों गुटों में अपने आप को क्षेष्ठ साबित करने की होड मची है. मंगलवार को भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला. 

‘हुड्डा और SRK गुट के बीच फिर तनातनी’

दरअसल, कांग्रेस संगठन को खड़ा करने के लिए पार्टी के प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने जिलों में प्रभारी नियुक्ति किए है. इन प्रभारियों की रिपोर्ट के आधार पर ही हर जिले में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की जानी है. लेकिन इन प्रभारियों का जिलों में जमकर विरोध हो रहा है. पार्टी के कार्यकर्ता ऑब्जर्वर गो बैक के नारे लगाते और मारपीट करते हुए दिखाई दिए. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा और SRK गुट के कुमारी शैलजा, रणदीप सुरजेवाला और किरण चौधरी के कार्यकर्ता एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. 

आलाकमान के पास पहुंची शिकायत

प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हो रहे विरोध के बीच टीम SRK सुरजेवाला, शैलजा और किरण चौधरी कांग्रेस आलाकमान के पास शिकायत लेकर पहुंच गए. इस दौरान उन्होंने हरियाणा में चल रहे हालातों को लेकर केंद्रीय नेतृत्व से बातचीत की. कुमारी शैलजा की तरफ से कहा गया कि जिलों में बाहर के प्रभारी लगाने से असली कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है. इसका कार्यकर्ता विरोध कर रहे है.

‘कांग्रेस परिवार का हम पीढ़ी दर पीढ़ी हिस्सा’

वहीं राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला की तरफ से कांग्रेस आलाकमान के सामने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा गया कि हम कांग्रेस के परिवार का पीढ़ी दर पीढ़ी हिस्सा हैं. हमने हमारे परिवार ने कांग्रेस के कई उतार चढ़ाव देखे हैं. विषम परिस्थितियों में पार्टी के कई दिग्गज नेता जब पार्टी छोड़कर चले तो भी हमने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा बनाए रखी. इसलिए हम कार्यकर्ताओं की वेदना को लेकर दिल्ली आए है. वो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने भी अपनी बात रखेंगे. अभी उन्होंने संगठन महासचिव के समक्ष रखी है.

‘हरियाणा में जीत रही है कांग्रेस’

सुरजेवाला की तरफ से कहा गया कि हरियाणा में कांग्रेस जीत रही है लेकिन कुछ लोग कांग्रेस कांग्रेस में बिखराहट पैदा करने में लगे है. जो बिल्कुल बर्दास्त नहीं किया जाएगा. कोई काग्रेस के घर को तोड़ने का प्रयास करेगा तो ऐसा हम होने नहीं देंगे. सुरजेवाला ने कहा हमें पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व पर पूरा भरोसा है वो जो भी करेंगे वो कांग्रेस के हित में होगा. 

यह भी पढ़ें: India Name Change Row: 'अब INDIA को BHARAT करने का मंसूबा पाल लिया...' किरण चौधरी का BJP पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
भगवंत मान सरकार की ‘बिजनेस क्लास’ योजना: पंजाब की शिक्षा क्रांति से आत्मनिर्भर युवा तैयार- हरजोत सिंह बैंस
भगवंत मान सरकार की ‘बिजनेस क्लास’ योजना: पंजाब की शिक्षा क्रांति से आत्मनिर्भर युवा तैयार- हरजोत सिंह बैंस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget