एक्सप्लोरर

Sonipat Crime: मां के सामने 2 बेटियों से दरिदों ने किया था रेप, पिला दिया था जहर, 2 साल बाद मिली सजा-ए-मौत

Sonipat News: कोर्ट ने चारों आरोपियों फांसी की सजा के साथ-साथ 30-30 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है. इस मामले में पुलिस ने 24 गवाह पेश किए. मेडिकल रिपोर्ट के जरिए सारी सच्चाई का खुलासा हो पाया.

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत में मां के सामने दो बेटियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के आरोपियों को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट सुरुचि अतरेजा सिंह ने फांसी की सजा सुनाई है. इसके साथ कोर्ट की तरफ से आरोपियों पर 30-30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. कोर्ट की तरफ से 2 साल एक महीने और 10 दिन में चारों आरोपियों की फांसी की सजा का एलान कर दिया है. कोर्ट ने उनके को नृशंस हत्या करार देते हुए मुत्युदंड दिया है. 

जानिए क्या था पूरा मामला
दरअसल, बिहार की रहने वाली एक महिला ने 9 अगस्त 2021 को कुंडली थाना पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वो अपनी 2 बेटियों और 3 बेटों के साथ कुंडली थाना क्षेत्र के गांव में किराए पर रहती है. उसने अपनी सबसे बड़ी बेटी और बेटी की शादी कर रखी है. वहीं 5 अगस्त 2021 की रात को जब वो अपनी 13 व 15 साल की बेटियों के साथ छत पर बने कमरे में सो रही थी तो रात के करीब 12 बजे बिहार के रहने वाले 4 युवक जिसमें दरभंगा के गांव मजगाही का अरुण पंडित, मसहोरी गांव निवासी फूलचंद, झकेली गांव निवासी दुखन पंडित और समस्तीपुर के बाड़ा का निवासी रामसुहाग उनके कमरे में गए. जिसके बाद आरोपियों ने मिलकर उनके सामने ही दोनों बेटियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.

दुष्कर्म का विरोध करने पर पिला दिया कीटनाशक
वहीं जब दोनों लड़कियों ने आरोपियों का विरोध किया तो उन्होंने कमरे में रखा कीटनाशक उन्हें पिला दिया. जिसकी वजह से दोनों लड़कियों की हालत बिगड़ती चली गई. आरोपियों ने महिला की मां को धमकी दी अगर वो किसी से कुछ कहेगी तो उसके बेटे को मार देंगे. बेटे को मारने के डर से वो महिला चुप रही. लेकिन कीटनाशक पिलाए जाने की वजह से उनकी दोनों बेटियां तड़पती रही. जब दोनों की हालत ज्यादा बिगड़ गई तो उन्हें दिल्ली के नरेला स्थित राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला सारा राज
बेटे की हत्या की धमकी से डरी महिला ने पुलिस के सामने पहले बताया कि सांप के काटने से उसकी बेटियों की मौत हुई है. लेकिन जब दोनों लड़कियों का पोस्टमार्टम किया गया तो उसकी रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई साथ ही पता चला की उन्हें किसी सांप ने नहीं काटा बल्कि कीटनाशक पिलाया गया है. जिसके बाद लड़कियों की मां से फिर पूछताछ की गई तो उसने सारी सच्चाई बता दी. इसके बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. 8 अक्तूबर, 2021 को ये मामला कोर्ट में पहुंचा था. जिसको लेकर अब सजा का एलान हुआ है. 

यह भी पढ़ें: Punjab: सदन में पास विधेयक को लेकर CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी, जवाब भी आया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
बिट्टू, अमरिंदर… पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच मनीष तिवारी ने शेयर की 5 साल पुरानी फोटो
बिट्टू, अमरिंदर… पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच मनीष तिवारी ने शेयर की 5 साल पुरानी फोटो
पंजाब चुनाव के लिए अमृतपाल सिंह की पार्टी ने उतारे 2 और कैंडिडेट, देखें लिस्ट
पंजाब चुनाव के लिए अमृतपाल सिंह की पार्टी ने उतारे 2 और कैंडिडेट, देखें लिस्ट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट

Embed widget