एक्सप्लोरर

Sonali Phogat Death Case: सोनाली फोगाट मौत की जांच CBI को मिली, अब सामने आई परिवार की प्रतिक्रिया

Sonali Phogat Case: सोनाली फोगाट मर्डर केस की अब सीबीआई (CBI) जांच होगी, इस फैसले का सोनाली फोगाट के परिवार ने स्वागत किया.

Sonali Phogat Death Case Handover CBI: बीजेपी नेता सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) की मौत की जांच का मामला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपा गया है, सीबीआई (CBI) द्वारा जांच कराने के केंद्र के फैसले का सोनाली फोगाट के परिवार ने स्वागत किया. इस मामले के सीबीआई को सौंपने पर सोनाली फोगाट के भाई रिंकू फोगाट (Rinku Phogat) ने कहा, ‘‘हमारा परिवार शुरू से ही इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहा है.’’ उन्होंने कहा कि परिवार को सोनाली फोगाट की मौत के पीछे ‘साजिश’ का संदेह है और केवल सीबीआई जांच से ही सच्चाई सामने आ सकती है. रिंकू ने विश्वास जताया कि एजेंसी मामले की गहराई से जांच करेगी.

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने एक पत्र लिखकर सीबीआई जांच की सिफारिश की थी, जिसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को मामले को सीबीआई को सौंप दिया. हरियाणा के हिसार से भाजपा की नेता फोगाट (43) की पिछले महीने गोवा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी और इसे हत्या का मामला माना जा रहा है. इस मामले में अब तक सुधीर सांगवान, एक अन्य सहयोगी सुखविंदर सिंह और तीन अन्य को गिरफ्तार किया जा चुका है.

इससे पहले दिन में सावंत ने पणजी में संवाददाताओं से कहा कि गोवा पुलिस ने मामले की बहुत अच्छी तरह से जांच की है और उसे कुछ सुराग भी मिले हैं. उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हरियाणा के लोगों तथा सोनाली फोगाट की बेटी की मांग के कारण हमने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का अनुरोध करने का निर्णय लिया है.’’

हरियाणा सरकार ने भी की थी CBI जांच की मांग

गौरतलब है कि रविवार को हिसार में सर्व जातीय खाप महापंचायत ने सरकार को पार्टी की नेता सोनाली फोगाट की मौत के मामले में 23 सितंबर तक सीबीआई जांच की सिफारिश करने का अल्टीमेटम दिया था. महापंचायत ने सरकार द्वारा ऐसा नहीं करने पर एक जन आंदोलन शुरू करने की बात कही थी. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को गुरुग्राम में कहा था कि हरियाणा सरकार भी चाहती है कि इस मामले की सीबीआई जांच हो. फोगाट के परिवार ने पहले मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी, गोवा पुलिस ने मामले के सिलसिले में हरियाणा के हिसार, रोहतक और गुरुग्राम का भी दौरा किया था.

Sonali Phogat Death Case: सोनाली फोगाट की मौत मामले में खाप महापंचायत ने की ये मांग, बीजेपी को दी चेतावनी

Haryana News: हरियाणा में संविदा कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर, इस महीने तक अपने पद पर बने रहेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
WhatsApp का बड़ा अपडेट! आ गए इतने सारे नए फीचर्स, चेक करें लिस्ट
WhatsApp का बड़ा अपडेट! आ गए इतने सारे नए फीचर्स, चेक करें लिस्ट
Embed widget