एक्सप्लोरर

Sonali Phogat Death Case: सोनाली फोगाट की मौत मामले में खाप महापंचायत ने की ये मांग, बीजेपी को दी चेतावनी

बीजेपी नेता रीहं सोनाली फोगाट की मौत मामले में खाप ने हिसार के जाट धर्मशाला में महापंचायत आयोजित किया.

सर्व जातीय खाप महापंचायत ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत सरकार को पार्टी की नेता सोनाली फोगाट की मौत के मामले में 23 सितंबर तक केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की जांच की सिफारिश करने का ‘अल्टीमेटम’ दिया. हिसार के जाट धर्मशाला में महापंचायत का आयोजन किया गया. सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा और परिवार के अन्य सदस्यों ने भी बैठक में भाग लिया. फोगाट (43) की अगस्त के अंत में गोवा पहुंचने के कुछ घंटों बाद मृत्यु हो गई थी. संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जांच की जा रही है.

महापंचायत में निर्णय हुआ कि अगर सरकार मामले की सीबीआई से जांच कराने में विफल रहती है, तो 24 सितंबर को ऐसी ही एक और बैठक आयोजित की जाएगी. पूरे हरियाणा और अन्य राज्यों के खाप प्रतिनिधि 24 सितंबर को बैठक में भाग लेंगे और ‘कड़ा निर्णय’ लेंगे.

Sonali Phogat Murder Case: गोवा कोर्ट ने बढ़ाया आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंदर का रिमांड, दस्तावेजों को लेकर की होगी पूछताछ

15 सदस्यीय कमेटी का गठन
महापंचायत में 15 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया. इसमें सोनाली के परिवार के पांच सदस्य भी शामिल हैं. यशोधरा ने कहा, ‘‘मेरी मां को न्याय दिलाने के लिए मेरा समर्थन करें.’ बैठक में यशोधरा ने सीबीआई जांच की मांग की.

फोगाट की मौत के मामले में गोवा पुलिस जांच कर रही है. उन्होंने हिसार, रोहतक और गुरुग्राम सहित हरियाणा में भी छानबीन की थी. फोगाट के परिवार के सदस्य मामले में सीबीआई जांच की मांग पर अड़े हुए हैं और कह रहे हैं कि वे गोवा पुलिस की जांच से असंतुष्ट हैं.

परिवार के कुछ सदस्यों ने की थी ये मांग
फोगाट के परिवार के कुछ सदस्यों ने पूर्व में कहा था कि अगर गोवा सरकार प्रमुख जांच एजेंसी से जांच की सिफारिश नहीं करती है, तो वे मामले में सीबीआई जांच का अनुरोध करते हुए एक अदालत के समक्ष याचिका दायर करेंगे. फोगाट और उनके साथियों ने 22 और 23 अगस्त की दरम्यानी रात को गोवा के कर्लीज रेस्टोरेंट में पार्टी की थी.

टिकटॉक से शोहरत हासिल करने वालीं फोगाट को गोवा पहुंचने के एक दिन बाद 23 अगस्त को उत्तरी गोवा जिले के एक अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था. गोवा पुलिस ने हत्या के संबंध में अब तक आरोपी सुधीर सांगवान, एक अन्य सहयोगी सुखविंदर सिंह और तीन अन्य को गिरफ्तार किया है.

सोनाली के भाई ने कहा- सरकार ने अगर...
इससे पहले, सोनाली के भाई रिंकू ढाका ने कहा कि अगर सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश करने का फैसला किया होता, तो खाप महापंचायत आयोजित करने की कोई जरूरत नहीं होती. रिंकू ढाका ने फिर दोहराया कि उनका परिवार गोवा पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं है.

करीब दो हफ्ते पहले हरियाणा सरकार ने गोवा सरकार को पत्र लिखकर BJP नेता फोगाट की मौत की सीबीआई जांच की सिफारिश करने का अनुरोध किया था. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा इस संबंध में फोगाट के परिवार के सदस्यों को आश्वासन दिए जाने के बाद हरियाणा सरकार ने यह कदम उठाया.

Haryana Crime News: हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर जगबीर की हत्या के बाद बेटे ने की खुदकुशी, कर्मचारियों ने किया हड़ताल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
Exclusive: चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget