एक्सप्लोरर

Sidhu Moose Wala Murder Case: कौन हैं अफसाना खान? जिसका सिद्धू मूसे वाला हत्याकांड से जुड़ा नाम! NIA ने की पूछताछ

Sidhu Moose Wala Murder Case: बताया जा रहा है कि पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि सिद्धू मूसे वाला की हत्या गैंगस्टर्स की आपसी दुश्मनी की वजह से हुई. इसी सिलसिले में अफसाना खान से पूछताछ की गई.

Sidhu Moose Wala Murder Case: पंजाबी गायक और कांग्रेस (Congress) नेता सिद्धू मूसे वाला (Sidhu Moose Wala) हत्याकांड मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सिंगर अफसाना खान (Afsana Khan) से 5 घंटे पूछताछ की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) गैंग और सिद्धू मूसे वाला हत्याकांड हत्याकांड में शामिल दूसरे आरोपियों ने खुलासा किया है कि सिंगर अफसाना खान बंबीहा गैंग (Bambiha Gang) की करीबी है.

इसके बाद से ही सिंगर अफसाना खान राष्ट्रीय जांच एजेंसी के रडार पर आ गई हैं. इसी सिलसिले में एनआईए ने अफसाना खान पूछताछ के लिए बुलाया. दरअसल एनआईए सिद्धू मूसे वाला की हत्या और उसमें गैंगस्टर के साथ-साथ आतंकवादी लिंक को खंगाल रही है. इसे लेकर हाल ही में एनआईए ने कई गैंगस्टर्स के ठिकाने पर छापेमारी की थी.

ये भी पढ़ें- Punjab: पंजाब के पर्यावरण मंत्री का दावा- दिवाली पर इस बार राज्य में प्रदूषण हुआ कम, AQI में सुधार

बंबीहा गैंग को लेकर हुई अफसाना खान से पूछताछ

बताया जा रहा है कि पुलिस की जांच में अभी तक यह बात सामने आई है कि सिद्धू मूसे वाला की हत्या गैंगस्टर्स की आपसी दुश्मनी की वजह से हुई. ऐसे में बंबीहा गैंग को लेकर सिंगर अफसाना खान से पूछताछ हुई है. इससे पहले सिद्धू मूसे वाला की हत्या के आरोपी गोल्डी बराड़ ने एक वीडियो जारी की थी, जिसमें उसने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गुरलाल बराड़ की म्यूजिक कंपनी का जिक्र था. यही नहीं पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई थी कि गोल्डी बराड़ के भाई गुरलाल बराड़ ने सिंगर अफसाना खान को कोई गाना गाने को कहा था.

अफसाना खान से राखी बंधवाते थे सिद्धू मूसे वाला

हालांकि, इसके बदले उसने अफसाना खान को पैसे देने से इनकार कर दिया था. अफसाना खान ने यह बात सिद्धू मूसे वाला को बता दी थी. वहीं जब अफसाना खान को गुरलाल बराड़ के गैंगस्टर कनेक्शन का पता चला तो उसने गाना गाने से ही इनकार कर दिया था. सूत्रों के मुताबिक अफसाना खान से बंबीहा गैंग और अर्मीनिया बैठे लकी गौरव पटियाल और सुखप्रीत सिंह बुड्‌डा सहित उनके गिरोह के सदस्यों के साथ उनके संबंध के बारे में पूछताछ की गई.

कौन हैं अफसाना खान?

अफसाना खान का जन्म 13 जून 1994 को पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब के बादल गांव में हुआ था. अफसाना पंजाब की मशहूर सिंगर हैं. अफसाना खान का परिवार संगीत से जुड़ा हुआ है. उनके पिता शिरा खान और भाई खुदा बख्श भी संगीतकार हैं, जिस वजह से स्कूल के दिनों से ही अफसाना का ध्यान भी संगीत में रहा है. 2012 में उन्होंने वॉयस ऑफ पंजाब सीजन 3 में भाग लेकर 5वां स्थान हासिल किया था. अफसाना बिग बॉस में भी भाग ले चुकी हैं. आपको बता दें कि सिद्धू मूसे वाला सिंगर अफसाना खान को अपनी बहन मानते थे और उनसे राखी बंधवाते थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget