एक्सप्लोरर

Haryana News: हरियाणा से महाराष्ट्र में रेड डालने गईं SHO नेहा चौहान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

Chandigarh SHO Died in Road Accident: हरियाणा पुलिस की कार एक ट्रक को ओवरटेक कर रही थी. ओवरटेक के दौरान कार ट्रक से टकरा गई. जिससे कार में बैठीं SHO नेहा चौहान घायल हो गईं.

SHO Neha Chauhan : हरियाणा के पंचकूला जिले से एक बेहद दु:खद खबर आज सुबह आई है. दरअसल, महिला थाना पंचकूला की SHO नेहा चौहान की महाराष्ट्र में एक सड़क दुर्घटना में आज तड़के दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वह अपनी टीम के साथ एक मामले में रेड करने के लिए महाराष्ट्र गई हुईं थीं. रेड से वापस लौटते समय उनकी हरियाणा पुलिस की कार एक ट्रक से टकरा गई.

ओवरटेक करते समय हुआ यह हादसा 

मिल रही जानकारी के अनुसार, हरियाणा पुलिस की कार एक ट्रक को ओवरटेक कर रही थी. ओवरटेक के दौरान कार ट्रक से टकरा गई. जिससे कार में बैठीं SHO नेहा चौहान घायल हो गईं. कुछ देर बाद ही उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. इस हादसे में चालक सहित उनकी टीम के 4 अन्य सदस्य भी घायल हो गए.

पुलिस अधिकारी ने दी घटना के बारे में जानकारी 

इस घटना के संबंध में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक हमें सूचना मिली कि पुलिस वाहन को एक ट्रक ने टक्कर मार दी है. यह हादसा महाराष्ट्र के वर्धा जिले में हुआ है. हम महाराष्ट्र पुलिस के साथ लगातार संपर्क में हैं. नेहा चौहान पंचकूला महिला पुलिस स्टेशन, सेक्टर 5 की एसएचओ थीं. हमने एक टीम महाराष्ट्र भेजी है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

 तीन छोटे बच्चों की मां हैं नेहा चौहान

कुरुक्षेत्र जिले के शाहबाद की रहने वाली नेहा चौहान अपने परिवार के साथ पुलिस लाइंस पंचकूला के मोगीनंद में रहती थीं. उनके परिवार में उनके पति, दो बेटियां और एक बेटा है. बड़े बच्चे की उम्र लगभग 9 साल की है. फिलहाल उनके परिवार सहित सेक्टर 5 महिला थाने में शोक की लहर है. साथ ही नेहा चौहान को याद करते हुए सभी का रो रोकर बुरा हाल है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'वाहेगुरु से आदेश मिला था', सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले आरोपी का खुलासा
'वाहेगुरु से आदेश मिला था', सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले आरोपी का खुलासा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget