एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर बोला हमला, अवैध रेत खनन और ड्रग्स का मुद्दा उठाया

Punjab Election 2022: राजनाथ सिंह पंजाब में बीजेपी उम्मीदवारों का प्रचार करने के लिए पहुंचे हैं. राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया.

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग तेज है. बीजेपी (BJP) नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने पंजाब की सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस को निशाने पर लिया है. राजनाथ सिंह ने पंजाब में ड्रग्स के कारोबार और अवैध बालू खनन को लेकर पंजाब की कांग्रेस (Congress) नीत सरकार पर हमला बोला. 

राजनाथ सिंह ने सत्ताधारी पार्टी को चुनौती देते हुए यह खुलासा करने को कहा कि उसने साल 2017 में किए गए चुनावी वादों में से अब तक कितने पूरे किए हैं. राजनाथ सिंह ने आम आदमी पार्टी पर भी हमला बोला. पंजाब में ड्रग्स की समस्या खत्म कर देने के आम आदमी पार्टी के दावों पर राजनाथ सिंह ने कहा कि जो पार्टी दिल्ली में घर-घर शराब मुहैया करा रही है, वह ऐसा दावा कैसे पूरा कर सकती है.

डेरा बस्सी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ ने पिछले महीने पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक का भी मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि जो राज्य सरकार प्रधानमंत्री की सुरक्षा नहीं सुनिश्चित कर सकती, उसे सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार नहीं है. सिंह ने कहा, ''मैं मानता हूं कि प्रधानमंत्री एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक संस्था हैं. एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए संस्थाओं की रक्षा की जानी चाहिए.''

अमरिंदर सिंह के साथ है गठबंधन

रक्षा मंत्री ने लोगों से अपील की कि प्रधानमंत्री मोदी जी के साथ कांग्रेस ने जो किया उसका बदला वे अपने मतों के जरिये लें. उन्होंने कहा कि भाजपा नीत गठबंधन सरकार सत्ता में आई तो अवैध रेत खनन और मादक पदार्थ का कारोबार बंद हो जाएगा.

बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब लोक कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ गठबंधन किया है. पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होगा, जबकि पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे.

Punjab Election 2022: चरणजीत चन्नी ने अरविंद केजरीवाल पर बोला करारा हमला, गलत साबित हो चुके दावों को किया शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, आंसू गैस के दागे गोले
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, आंसू गैस के दागे गोले
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget