एक्सप्लोरर

अकाली दल के आठ बड़े नेता पार्टी से निष्कासित, सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ की थी बगावत

Shiromani Akali Dal News: अकाली दल ने पूर्व सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा और पूर्व शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति प्रमुख बीबी जागीर कौर समेत आठ नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया.

Shiromani Akali Dal Expelled 8 Leaders: पंजाब में शिरोमणि अकाली दल में सियासी तूफान मचा है. SAD के 8 नेताओं पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते गाज गिरी है. अकाली दल ने मंगलवार (30 जुलाई) को पूर्व सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा और पूर्व शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति प्रमुख बीबी जागीर कौर समेत आठ नेताओं को पार्टी से निकाल दिया है.

इन नेताओं ने अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ बगावत की थी. शिरोमणि अकाली दल की अनुशासन समिति ने कुछ वरिष्ठ नेताओं द्वारा एक साजिश के तहत पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते ये कार्रवाई की है.

अकाली दल के किन-किन नेताओं पर गिरी गाज?

पार्टी विरोधी गतिविधियों के बाद अकाली दल की अनुशासनात्मक समिति ने चंदूमाजरा, कौर और पूर्व विधायक गुरप्रताप सिंह वडाला की प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी. पार्टी ने परमिंदर सिंह ढींढसा, सिकंदर सिंह मलूका, सुरजीत सिंह रखड़ा को भी निष्कासित कर दिया. इसके साथ ही सुरिंदर सिंह ठेकेदार और चरणजीत सिंह बराड़ पर भी गाज गिरी.

अकाली दल के अनुशासनात्मक समिति का नेतृत्व वरिष्ठ नेता बलविंदर सिंह भुंदर कर रहे हैं. लंबी चर्चा के बाद, समिति ने निष्कर्ष निकाला कि ये नेता अपने कार्यों से पार्टी की छवि खराब कर रहे थे. बता दें कि अकाली के सीनियर नेताओं का एक गुट ने पार्टी प्रमुख के खिलाफ बगावत कर दी थी.

लोकसभा चुनाव के बाद बादल के खिलाफ की थी बगावत

पंजाब में लोकसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल के खराब परफॉर्मेंस के बाद वरिष्ठ नेताओं के एक गुट ने पिछले महीने पार्टी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ विद्रोह किया था और मांग की थी कि वह पार्टी प्रमुख का पद छोड़ दें.  सुखबीर बादल के खिलाफ विद्रोह करने वाले प्रमुख चेहरों में पूर्व मंत्री चंदूमाजरा, कौर और वडाला शामिल थे. इसके साथ ही मलूका, ढींडसा, सुरजीत सिंह रखड़ा, सरवन सिंह फिल्लौर और पार्टी नेता सुच्चा सिंह छोटेपुर भी इसमें शामिल रहे.

ये भी पढ़ें:

'जान गंवाने वाले किसानों का उड़ाया मजाक', कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा का कृषि मंत्री शिवराज पर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget