एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: कांग्रेस सांसद शमशेर सिंह ने टिकट बंटवारे पर उठाए सवाल, चरणजीत चन्नी पर लगाए गंभीर आरोप

Punjab Election: कांग्रेस के सांसद शमशेर सिंह ने गलत टिकट बंटवारे का आरोप लगाया है. शमशेर सिंह ने कहा कि इसी वजह से दिग्गज नेताओं ने पार्टी छोड़ी.

Punjab Election 2022: पंजाब में कांग्रेस पार्टी पर टिकट बंटवारे को लेकर खड़े हुए सवाल थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. कांग्रेस (Congress) के राज्यसभा सांसद शमशेर सिंह ढिल्लो (Shamsher Singh Dullo) ने टिकट बंटवारे को लेकर हाईकमान से जांच की मांग की है. शमशेर सिंह का कहना है गलत टिकट बंटवारे की वजह से कई दिग्गज नेता पार्टी को छोड़ने के लिए मजबूर हो गए.

शमशेर सिंह ढिल्लो ने टिकट बंटवारे में गलती के लिए चरणजीत सिंह चन्नी और पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश चौधरी को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा, ''टिकट बंटवारा सही तरीके से नहीं हुआ इसलिए पार्टी के कई दिग्गज नेता या तो दूसरे दलों में चले गए या फिर घर पर बैठे हैं.''

शमशेर सिंह ढिल्लो ने उदाहरण दिया कि एचएस हंसलाल, मोहिंदर सिंह, रमन बहल, मलकित सिंह, जगमोहन, जोगिंदर सिंह, हरमिंदर जसी और दमन बाजवा जैसे नेता अब दूसरे दलों में शामिल हो चुके हैं. ढिल्लो ने दावा किया कि उन्होंने हाईकमान के सामने यह मुद्दा उठाया था, लेकिन इसमें कुछ नहीं हुआ.

मुश्किल में है कांग्रेस पार्टी

शमशेर सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने दिग्गज नेताओं की इज्जत नहीं की. उन्होंने कहा, ''दिग्गज नेताओं को साइडलाइन करने की कीमत कांग्रेस पार्टी को चुकानी पड़ेगी. जो नेता माफियों के साथ मिले हुए हैं उन्हें टिकट दिया गया है. कांग्रेस हाईकमान को धोखे में रखा गया है.''

बता दें कि कांग्रेस पार्टी को कई सीटों पर नेताओं की आंतरिक कलह से जूझना पड़ रहा है. करीब 7 सीटों पर कांग्रेस पार्टी के नेता दल बदलकर कर चुनाव लड़ रहे हैं. पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होना है.

Punjab Election 2022: डैमेज कंट्रोल के लिए कांग्रेस ने उठाया एक और बड़ा कदम, दीपेंद्र हुड्डा को पंजाब में मिली अहम जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
फाजिल्का में रेत की ट्रॉली रोकने पर हुआ बवाल, दो पुलिसकर्मी घायल
फाजिल्का में रेत की ट्रॉली रोकने पर हुआ बवाल, दो पुलिसकर्मी घायल
पंजाब: फाजिल्का में 17 साल के नाबालिग की संदिग्ध मौत, नशे का मुद्दा उठा
पंजाब: फाजिल्का में 17 साल के नाबालिग की संदिग्ध मौत, नशे का मुद्दा उठा
लुधियाना में पूर्व कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला! मां-बेटे के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग
लुधियाना में पूर्व कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला! मां-बेटे के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget