एक्सप्लोरर

SGPC के अध्यक्ष चुने गए हरजिंदर सिंह धामी, अकाली दल के बागी गुट को झटका

SGPC President Election: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का चुनाव कराया गया. चुनाव में हरजिंदर सिंह धामी का मुकाबला बीबी जागीर कौर से था. जागीर कौर को केवल 33 वोट मिले.

Punjab News: अमृतसर में सोमवार (28 अक्टूबर) को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) का चुनाव कराया गया है. हरजिंदर सिंह धामी (Harjinder Singh Dhami) ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है. उनके पक्ष में 107 वोट पड़े हैं. हरजिंदर सिंह धामी चौथी बार अध्यक्ष बने हैं. बीबी जागीर कौर दूसरे नंबर पर रहीं. चुनाव में दो वोट कैंसल हो गए. 

इस चुनाव में शिरोमणि अकाली दल के बागी गुट को झटका लगा है क्योंकि बीबी जागीर कौर को केवल 33 वोट ही मिले हैं. अकाली दल में कुछ नेताओं द्वारा बगावत के बाद बागी उम्मीद लगाकर बैठे थे कि इन चुनावों में  बेहतर प्रदर्शन होगा.

चुनाव की प्रक्रिया दोपहर 12 बजे शुरू हुई. बीबी जागीर कौर शिरोमणि अकाली दल सुधार लहर की प्रत्याशी थीं. हरजिंदर सिंह 2021 से ही यह चुनाव जीतते आ रहे हैं और 2022 में लगातार तीसरी जीत के साथ उन्होंने हैट्रिक बनाई थी. उस चुनाव में भी बीबी जागीर को हराया था.

वाइस प्रेसिडेंट पद का भी हुआ चुनाव

एसजीपीसी के कुल सदस्यों की संख्या 185 हैं लेकिन इनमें से 31 सदस्यों का निधन हो गया है. जबकि छह सदस्य अलग-अलग वजहों से इस्तीफा दे चुके हैं. दो वोट चुनाव के दौरान कैंसल हो गए थे. प्रेसिडेंट के चुनाव में पदाधिकारियों और कार्यकारिणी के सदस्यों का भी चयन किया जाता है. रघुजीत सिंह विर्क वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए हैं. जबकि बलदेव सिंह कल्याण जूनियर उपाध्यक्ष और शेर सिंह मंडल महासचिव बनाए गए हैं.

24 अक्टूबर को हुई थी उम्मीदवारी घोषित

24 अक्टूबर को ही धामी को प्रत्याशी नियुक्त किया गया था. पूर्व मंत्री दलजीत सिंह चीमा ने इसकी जानकारी 'एक्स' पर देते हुए लिखा था, ''एसएडी के जुड़े एसजीपीसी के सदस्यों से अलग-अलग मुलाकात करने और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करने के बाद, अकाली दल के कार्यकारी अध्यक्ष एस बलविंदर एस भुंडर ने हरजिंदर सिंह धामी को एजीपीसी अध्यक्ष पद के चुनाव का प्रत्याशी नियुक्त किया है जो कि 28 अक्टूबर होगा.''

ये भी पढ़ें- Punjab: किसानों ने सड़कों से हटाई नाकेबंदी, आंदोलन रहेगा जारी, मंत्रियों के साथ बैठक के बाद फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस का मंथन, केसी वेणुगोपाल ने जानी पिछली हार की वजहें
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस का मंथन, केसी वेणुगोपाल ने जानी पिछली हार की वजहें
सचिन पायलट ने बताया पंजाब कांग्रेस का प्लान, राहुल गांधी की रैली पर क्या बोले?
सचिन पायलट ने बताया पंजाब कांग्रेस का प्लान, राहुल गांधी की रैली पर क्या बोले?
भगवंत मान के गढ़ में राहुल करेंगे मिशन 2027 का शंखनाद, बढ़ी सियासी हलचल
भगवंत मान के गढ़ में राहुल करेंगे मिशन 2027 का शंखनाद, बढ़ी सियासी हलचल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे की गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे की गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget