एक्सप्लोरर

औरतों के भेस में मर्दों को फंसाता था, पंजाब के 'सीरियल किलर' ने बताया क्यों ली 11 लोगों की जान?

Punjab Crime News: सीरियल किलर राम राम स्वरूप उर्फ ​​सोढ़ी को पंजाब के रूपनगर से 23 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था. उसने पुलिस की पूछताछ के दौरान सनसनीखेज खुलासा किया है.

Serial Killer Ram Swaroop News: पंजाब के रूपनगर से 23 दिसंबर को गिरफ्तार सीरियल किलर राम राम स्वरूप उर्फ ​​सोढ़ी ने पुलिस पूछताछ के दौरान चौंकाने वाला खुलासा किया है. उसने स्वीकार किया कि गहरी भावनात्मक चोट और अश्लील छींटाकशी की वजह से उसने वारदातों को अंजाम दिया.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक सीरियल किलर राम स्वरूप ने कहा कि वह अपने शरीर और पहचान के बारे में अपमान स्वीकार नहीं कर सकता है. उसकी आखिरी हत्या की वारदात सीधे तौर पर ऐसी टिप्पणियों से जुड़ी हुई थी. उसने दावा किया कि उसकी भावनात्मक परेशानी ने उसे बदला लेने के लिए अपराध की ओर ढकेला और पिछले 18 महीनों में कम से कम 11 लोगों की हत्या की. वो महिलाओं के भेस में पुरुषों को लुभाता था.

18 महीनों में 11 लोगों की हत्या

पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया था कि पंजाब के रूपनगर में पुलिस ने पिछले 18 महीनों में 11 लोगों की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान होशियारपुर जिले के चौरा गांव के राम सरूप उर्फ ​​सोढ़ी के रूप में हुई, जिसे सोमवार (23 दिसंबर) को एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया गया था और पूछताछ के दौरान पता चला कि वह एक 'सीरियल किलर' था.

कार में लिफ्ट देने के बहाने वारदात को अंजाम

पुलिस ने कहा कि उसके शिकार पुरुष होते थे जिन्हें वह अपनी कार में लिफ्ट देता था और फिर उन्हें लूट लेता था और विरोध करने पर उनकी हत्या कर देता था. रूपनगर के SSP गुलनीत सिंह खुराना ने कहा था हत्या के मामलों में शामिल अपराधियों को पकड़ने के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया गया था. कीरतपुर साहिब में एक हत्या के मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि 18 अगस्त को लगभग 37 साल के एक व्यक्ति, जो टोल प्लाजा मोदरा पर हत्या कर दी गई थी.

पुलिस ने बताया कहा कि इस मामले की जांच में राम सरूप की गिरफ्तारी हुई और बाद में पूछताछ के दौरान अन्य मामलों में उसकी संलिप्तता का खुलासा हुआ. अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि इस मामले के अलावा उसने 10 और लोगों हत्याएं की हैं. आरोपी ने फतेहगढ़ साहिब और होशियारपुर जिलों में हत्याएं करने की बात भी स्वीकार की.

ये भी पढ़ें: पंजाब के इस नेता का गजब कारनामा, एक दिन में 3 बार बदली पार्टी, पहले AAP फिर कांग्रेस और अंत में...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन पायलट ने बताया पंजाब कांग्रेस का प्लान, राहुल गांधी की रैली पर क्या बोले?
सचिन पायलट ने बताया पंजाब कांग्रेस का प्लान, राहुल गांधी की रैली पर क्या बोले?
भगवंत मान के गढ़ में राहुल करेंगे मिशन 2027 का शंखनाद, बढ़ी सियासी हलचल
भगवंत मान के गढ़ में राहुल करेंगे मिशन 2027 का शंखनाद, बढ़ी सियासी हलचल
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget