एक्सप्लोरर

Panchkula News: पंचकुला में ई-टेंडरिंग पॉलिसी के खिलाफ सरपंचों के प्रदर्शन के दौरान पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Sarpanch Protest: हरियाणा में हाल ही में हुए पंचायत चुनावों के बाद, नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान ई-टेंडरिंग प्रणाली का विरोध कर रहे हैं, उनका दावा है कि इससे उनकी खर्च करने की शक्ति कम हो जाएगी.

Haryana Government’s E-Tender Policy: ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए हरियाणा सरकार की ई-टेंडर नीति (E-Tender Policy) के खिलाफ बुधवार को कई गांवों के सरपंचों (Sarpanchs) ने पंचकूला (Panchkula) में धरना दिया. ई-टेंडरिंग पॉलिसी के विरोध में हरियाणा सरपंच एसोसिएशन (Haryana Sarpanch Association) के सदस्यों-ग्राम प्रधानों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था ने मनोहर लाल खट्टर के आवास की ओर मार्च करने की धमकी दी.

इसके बाद पंचकुला-चंडीगढ़ सीमा पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई और बैरिकेड्स लगाए गये. ई-टैंडर के खिलाफ पंचकुला में सरपंचों के प्रदर्शन के दौरान हिंसा देखने को मिली. सरपंचों ने पुलिस पर पथराव कर दिया जिसके जवाब में पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा.

'पॉलिसी से कम हो जाएगी खर्च करने की शक्ति'

सोमवार को हरियाणा सरकार और ग्राम प्रधानों के बीच इस मुद्दे पर हुई बैठक में कोई समाधान नहीं निकल सका. बता दें कि हरियाणा में हाल ही में हुए पंचायत चुनावों के बाद, नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान ई-टेंडरिंग प्रणाली का विरोध कर रहे हैं, उनका दावा है कि इससे उनकी खर्च करने की शक्ति कम हो जाएगी. वहीं विकास और पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि ई-टेंडरिंग प्रणाली से काम में पार्दर्शिता आएगी और विकास परियोजनाओं में गुणवत्ता सुनिश्चित होगी. वहीं हरियाणा सरपंच संघ ने कहा कि वे इस नीति के खिलाफ हैं. संघ ने दावा किया कि नई पॉलिसी विकास कार्यों में रुकावट पैदा करेगी. वहीं ग्राम प्रधानों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो वे अपना विरोध जारी रखेंगे.

विपक्षी दलों ने दिया सरपचों का साथ

बता दें कि पिछले हफ्ते सीएम खट्टर ने कहा था कि ई-टेंडरिंग पॉलिसी का उद्देश्य विकास कार्यों में पारदर्शिता लाना है. जबकि कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने इस मामले पर सरपंचों का समर्थन किया है.

क्या है ई-टेंडरिंग व्यवस्था
ई-टेंडरिंग व्यवस्था के तहत ग्राम प्रधान अपने स्तर पर 2 लाख रुपये तक के विकास कार्यों की स्वीकृति दे सकते हैं लेकिन 2 लाख रुपये से ऊपर की परियोजनाओं के लिए ई-टेंडरिंग अनिवार्य है.

यह भी पढ़ें: Punjab News: 13 मार्च को फिर दिल्ली की ओर कूच करेंगे पंजाब के किसान, बनाई ये खास रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने बताया BJP में 'फेरवेट' नेता, अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी ने बताया BJP में 'फेरवेट' नेता, अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
BJP में राहुल गांधी के सबसे फेवरेट नेता, कांग्रेस में होंगे शामिल?
BJP में राहुल गांधी के सबसे फेवरेट नेता, कांग्रेस में होंगे शामिल?
पंजाब शिक्षा में नंबर-1, केरल को छोड़ा पीछे, हरजोत सिंह बैंस का बड़ा दावा
पंजाब शिक्षा में नंबर-1, केरल को छोड़ा पीछे, हरजोत सिंह बैंस का बड़ा दावा
पंजाब चुनाव में किससे अलायंस करेगी BJP? सीएम नायब सैनी ने बता दिया!
पंजाब चुनाव में किससे अलायंस करेगी BJP? सीएम नायब सैनी ने बता दिया!

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget