एक्सप्लोरर

Sangrur Lok Sabha Bypoll: दलवीर गोल्डी को कांग्रेस ने बनाया अपना उम्मीदवार, आज भरेंगे नॉमिनेशन पेपर

Sangrur Lok Sabha Bypoll: संगरूर की लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है. कांग्रेस ने धुरी से पूर्व विधायक रहे दलवीर गोल्डी पर दांव लगाया है.

Sangrur Lok Sabha Bypoll: संगरूर की लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए कांग्रेस (Congress) ने अपने उम्मीदवार का एलान कर दिया है. कांग्रेस ने पूर्व विधायक दलवीर सिंह गोल्डी को मैदान में उतारा है. वहीं भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व विधायक केवल सिंह ढिल्लों को उम्मीदवार बनाया है. संगरूर (Sangrur) लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिये 23 जून को मतदान होगा .

गोल्डी एवं ढिल्लों सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. उपचुनाव के लिये नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तिथि सोमवार है. यह पूछे जाने पर कि वह मुकाबले को कैसे देखते हैं, गोल्डी ने कहा, ''मुझे लगता है कि इलाके के समग्र विकास के लिए मैं संगरूर के लोगों की आवाज को मजबूती से उठा सकता हूं.''

भारतीय जनता पार्टी ने बरनाला से कांग्रेस के पूर्व विधायक ढिल्लों को मैदान में उतारा है, जो शनिवार को यहां राज्य के चार अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ पार्टी में शामिल हो गए थे.

23 जून को होगी वोटिंग

सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने उपचुनाव के लिये गुरमेल सिंह को उम्मीदवार बनाया है, जो पार्टी की संगरूर जिला इकाई के जिला प्रभारी हैं. गुरमेल सिंह और शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह मान ने शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल किया था.

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में सजायाफ्ता बलवंत सिंह राजोआणा की बहन कुलदीप कौर को शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने अपना उम्मीदवार बनाया है .

संगरूर लोकसभा सीट से सांसद भगवंत मान ने पंजाब का मुख्यमंत्री बनने के बाद संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, जिसके कारण इस सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी है . इस साल हुये विधानसभा चुनाव में मान ने धूरी से विधानसभा चुनाव जीता था . मान ने संगरूर लोकसभा सीट से 2014 तथा 2019 में जीत हासिल की थी. 23 जून को होने वाले इस उपचुनाव के लिये मतों की गिनती 26 जून को होगी.

Sidhu Moose Wala के पिता बलकौर सिंह नहीं लड़ेंगे संगरूर से चुनाव, कयासों को बताया अफवाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget