एक्सप्लोरर

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में पंजाब बंद का ऐलान, आरोपी अश्वनी के घर में लगाई आग

मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद का ऐलान हुआ है. गुस्साई भीड़ ने मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार के घर में आग लगा दी और दुकान तोड़ी.

मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का मामला तूल पकड़ रहा है. हत्याकांड के विरोध में पंजाब बंद का ऐलान किया गया है, जिसका शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने समर्थन किया है. कमेटी की ओर से एक्स पोस्ट पर लिखा, “शिरोमणि कमेटी ने भाई परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद के आह्वान का पूरा समर्थन किया है.” 

बता दें, परविंदर सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार को लेकर मानसा में भारी आक्रोश है. गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर में आग लगा दी है. वहीं, उसकी मेडिकल दुकान पर भी तोड़-फोड़ की गई है. दूसरी ओर, मानसा प्रशासन आरोपी की दुकान पर बुलडोजर चलाया जा रहा है. हिंसा की आशंका को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है.

परविंदर झोटा के हत्यारोपी की दुकान पर चलेगा बुलडोजर! मान सरकार लेगी फैसला

मानसा एसएसपी ने क्या कहा?

मानसा के SSP वैभव चौधरी ने बताया, “हम यहां कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आए हैं. प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जा रही है. हमें इस बारे में सूचना मिली थी, इसलिए हम कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए फोर्स के साथ यहां आए हैं. अवैध निर्माण के बारे में जानकारी मिली थी और उसी के संबंध में कार्रवाई की जा रही है.”

भगवंत मान के इस्तीफे की मांग

पंजाब के मानसा में नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं. प्रदर्शनकारियों ने 15 अक्टूबर को पंजाब बंद का ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान और DGP गौरव यादव के इस्तीफे की मांग की है. परिवार ने आरोपी की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार करने से भी इनकार कर दिया है. वहीं, BJP ने मामले की CBI जांच की मांग की है.

NHRC का बड़ा बयान

पंजाब के मानसा में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने कहा, "पंजाब में नशे के विरोध में सामाजिक रूप से कार्य करने वाले एक कार्यकर्ता की जिस प्रकार से जघन्य हत्या की गई है, ये बहुत ही गंभीर बात है और इस बात का द्योतक है कि कानून-व्यवस्था वहां पर विफल हो रही है, जहां दवा के नाम पर नशा बेचने वाले माफिया के मंसूबे इतने बढ़ चुके हैं कि वो आवाज उठाने वाले लोगों को गोली मारकर चुप कर देना चाहते हैं. ये स्थिति बेहद खतरनाक है. हमने पंजाब में आतंकवाद के दौर में कई जानें खोई हैं. ये नशे का दौर भी उसी स्थिति में पंजाब को ले जाने के लिए आ गया है.”

पंजाब में जमीन खरीद पर घिरी PCA, ED की चिट्ठी के बाद अध्यक्ष पर भड़के BJP नेता

निमिषा श्रीवास्तव एसोसिएट प्रोड्यूसर हैं, जिनकी विशेषज्ञता राजनीति, राज्य, सरकार की नीतियों, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों की कवरेज में है. उन्होंने उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड, पंजाब, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत हिंदी पट्टी के विभिन्न राज्यों के चुनावी विश्लेषण पर काम किया है. निमिषा श्रीवास्तव ने साल 2020 से पत्रकारिता जगत में आधिकारिक रूप से कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत ज़ी न्यूज़ से की. पिछले चार वर्षों से वह एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की शुरुआत से पहले उन्होंने प्रिंट, टीवी, रेडियो और एनजीओ क्षेत्रों में इंटर्नशिप के जरिए अनुभव प्राप्त किया. निमिषा को चुनाव, राजनीति और साहित्य से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में विशेष रुचि है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

सचिन पायलट ने बताया पंजाब कांग्रेस का प्लान, राहुल गांधी की रैली पर क्या बोले?
सचिन पायलट ने बताया पंजाब कांग्रेस का प्लान, राहुल गांधी की रैली पर क्या बोले?
भगवंत मान के गढ़ में राहुल करेंगे मिशन 2027 का शंखनाद, बढ़ी सियासी हलचल
भगवंत मान के गढ़ में राहुल करेंगे मिशन 2027 का शंखनाद, बढ़ी सियासी हलचल
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?
Advertisement

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget