एक्सप्लोरर

Sacrilege Case: बेअदबी मामलों में आरोपियों को पीटकर मारने की अमरिंदर सिंह ने की निंदा, कहा- यह स्वीकार नहीं किया जा सकता

Punjab News: कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बेअदबी मामलों में आरोपियों की पीटकर मारने की घटना की निंदा की है.

Punjab News: पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने अमृतसर और कपूरथला में कथित तौर पर बेअदबी का प्रयास करने के दो आरोपियों को पीट-पीटकर मार डालने निंदा की. अमरिंदर सिंह ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को बिल्कुल स्वीकार नहीं किया जा सकता है. अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में शनिवार को जबकि कपूरथला जिले के एक गुरुद्वारे में रविवार को कथित तौर पर बेअदबी का प्रयास करने के आरोप में दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी.

अमरिंदर सिंह ने कहा, ''बेअदबी गलत है, लेकिन एक व्यक्ति को मार डालना भी गलत है. ये क्या तरीका है? देश में कानून है. अगर आप आरोपी को एसजीपीसी कार्यालय ले जाते हैं, उससे पूछताछ करते हैं और इसके बाद उसे मार डालते हैं. क्या ये तरीका है? ये गैर-कानूनी है और बिल्कुल अस्वीकार्य है.''

पूर्व सीएम ने कहा कि आरोपी को पुलिस के हवाले किया जाना चाहिए था और कोई भी सभ्य समाज ऐसी हत्याओं का स्वीकार नहीं कर सकता. साल 2015 की बेअदबी की घटनाओं में न्याय नहीं मिलने के बाद जनता में रोष के मुद्दे और इसके चलते इस तरह की घटनाएं होने संबंधी सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने पहले दिन से इस पर काम शुरू किया था.

अमरिंदर सिंह ने दी सफाई

अमरिंदर सिंह कहा कि सबसे पहले सरकार को सीबीआई से जांच वापस लेने के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी थी, जिसके बाद जांच शुरू की गई थी और पुलिस अधिकारियों समेत 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया था जोकि अब जमानत पर हैं. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भीड़ द्वारा पीट-पीटकर मार डालने को किसी भी सूरत में सही नहीं ठहराया जा सकता और यह पूरी तरह अस्वीकार्य है.

बता दें कि पंजाब में हाल ही में बेअदबी की घटनाओं में इजाफा देखने को मिला है. पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने बेअदबी की घटनाओं को चुनाव से जोड़कर देखा है.

Punjab News: बिक्रम मजीठिया के बचाव में उतरे सुखबीर सिंह बादल, झूठे मामले में फंसाने का लगाया आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में फिर कलह! राजा वडिंग को हटाने पर अड़े चरणजीत चन्नी, अब एक्शन में भूपेश बघेल
पंजाब कांग्रेस में फिर कलह! राजा वडिंग को हटाने पर अड़े चरणजीत चन्नी, अब एक्शन में भूपेश बघेल
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
अमेरिका के परिवार को झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... FBI के दावे पर पंजाब के SHO लाइन हाजिर
अमेरिका के परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... पंजाब के SHO लाइन हाजिर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget