एक्सप्लोरर

Rewari Accident: सड़क किनारे खड़ी पंक्चर कार को एसयूवी ने मारी टक्कर, मौके पर 6 लोगों की दर्दनाक मौत

Rewari Road Accident New: रेवाड़ी के मसानी गांव के पास देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कार ने दूसरी कार को टक्कर मार दी. इस हादसे में महिलाओं समेत 6 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

Rewari Road Accident News Today: हरियाणा के रेवाड़ी में देर रात एक सड़क हादसे के बाद हड़कंप मंच गया है. सड़क किनारे खड़ी एक कार से तेज रफ्तार एसयूवी टकरा गई, इस हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है. 

दरअसल, ये हादसा उस समय हुआ, जब राजस्थान के खाटू श्याम से दर्शन कर कुछ श्रद्धालु देर रात वापस दिल्ली लौट रहे थे. इसी दौरान उनकी कार का टायर पंचर हो गया है. पंचर होने के बाद कार को ड्राइवर ने रेवाड़ी के नजदीक मसानी गांव के पास रोक दिया था.

इसी दौरान पीछे तेज रफ्तार से आ रही कार ने खड़ी कार में जोरदार टक्कर मार दिया. यह टक्कर इतना भीषण था कि दोनों कारों को परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में मौके पर महिलाओं समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबिक 7 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए.

घायलों को रेवाड़ी ट्रामा सेंटर में कराया गया भर्ती
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई. हादसे में गंभीर रुप से घायल लोगों के इलाज के लिए रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज जारी है. मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया है.

इस हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई. हादसे की शिकार दूसरे कार में सवार लोग रेवाड़ी से खरखड़ा जा रहे थे. कार का टायर पंचर होने से महिलाएं सड़क पर खड़ी थीं. इस हादसे में दूसरी कार में सवार एक युवक की भी मौके पर मौत हो गई है. 

पुलिस मामले की जांच में जुटी
इस हादसे में मृत लोगों की पुलिस ने शिनाख्त कर ली है. पुलिस के मुताबिक, रेवाड़ी में घटित इस सड़क हादसे में रंजना कपूर (39), नीलम (54 ), पूनम जैन (50), शिखा (40), सुनील (24) और हिमाचल के रहने वाले ड्राइवर विजय (40) की मौत हो गई. इसके अलावा अजय, मिलन, रजनी, बरखा और सोनू घायल हो गए हैं. फिलहाल घायलों का इलाज चल रहा है और मृतकों को के शवों को पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. 

(रिपोर्ट- राजेश यादव)

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election: हरियाणा में होगा BJP-JJP का गठबंधन? दुष्यंत चौटाला उठाने जा रहे ये कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: भूपेश बघेल से चन्नी गुट ने रखी राजा वडिंग को हटाने की मांग, अब आलाकमान के सामने पेश होगी रिपोर्ट
पंजाब: भूपेश बघेल से चन्नी गुट ने रखी राजा वडिंग को हटाने की मांग, अब आलाकमान के सामने पेश होगी रिपोर्ट
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड
'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग ने कलह की खबरों को नकारा, कहा- हम एकजुट हैं
चन्नी गुट के बागी तेवर के बीच राजा वारिंग के बयान ने मचाई हलचल! कहा- हम सब एकजुट

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget