एक्सप्लोरर

Haryana Politics: बीजेपी नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह के बगावती तेवर, नई पार्टी बनाने के दिए संकेत, इस दिन कर सकते है घोषणा

बीजेपी नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि वो 51 साल से राजनीति में हैं. लेकिन उन्होंने राजनीति में पैसा नहीं कमाया है, सिर्फ लोगों की ताकत की कमाई है. 2 अक्टूबर को लोगों की ताकत देखना चाहते हैं.

Haryana News: देश में अगले साल पहले लोकसभा के चुनाव होने है और फिर हरियाणा में विधानसभा के चुनाव होंगे. ऐसे में हरियाणा के राजनीतिक गलियारों में उथल-पुथल शुरू हो गई है. एक तरफ जहां हरियाणा में जेजेपी-बीजेपी का गठबंधन टूटने के कयास लगाए जा रहे है. वहीं दूसरी तरफ अब राजनीतिक पार्टियों में नेताओं का आने-जाने का सिलसिला भी शुरू होने वाला है. कुछ ऐसा ही इशारा किया है बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने.  चौधरी बीरेंद्र सिंह ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हैं.

जल्द हो सकता है नई पार्टी का ऐलान
पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह शनिवार को सोनीपत के सेक्टर-14 स्थित अग्रसेन भवन में अपने कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करने पहुंचे थे. इस दौरान बीरेंद्र सिंह ने संकेत दिया है कि वो जींद में 2 अक्टूबर को होने वाली रैली में अपनी नई पार्टी का ऐलान कर सकते है. कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए चौऱी ने बीजेपी समेत अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं को खूब खरी-खोटी सुनाई. 

बीजेपी सरकार को जमकर घेरा
चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कई मुद्दों को लेकर हरियाणा की बीजेपी सरकार को जमकर घेरा. उन्होंने कहा कि प्रदेश में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है. बेरोजगार युवा अपनी जमीनों के बेचकर विदेश भाग रहे है. चाहे उन्हें गलत ढंग से विदेश जाने का मौका मिले वह चूक नहीं रहे हैं. उन्होंने कहा कि हरियाणा में सबसे बड़ी समस्या शिक्षा और स्वास्थ्य की है. जिसको लेकर बहुत ज्यादा काम किए जाने की आवश्यकता है. हरियाणा का युवा लगातार बेरोजगारी का शिकार हो रहा है.

नया मंच कर रहे है तैयार
चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि वो एक ऐसा मंच तैयार कर रहे है जहां सभी लोगों के सुझाव रखे जाएंगे, ये मंच गरीबों और किसानों के लिए काम करेगा. उन्होंने कहा कि सभी सरकारें किसानों के हित में काम करने का दावा करती है लेकिन 70 से 75 साल बीत जाने के बाद भी किसानों के लिए  अभी तक कुछ नहीं किया गया है. इस दौरान उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर को होने वाली रैली में वहीं लोग पहुंचेगे जो अपना सुझाव रखेंगे. 

यह भी पढ़ें: Haryana & Punjab Weather Today: हरियाणा के कुछ इलाकों में मानसून की दस्तक, अगले 2 दिन में चंडीगढ़ और पंजाब को भी करेगा कवर, येलो अलर्ट जारी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget